कंटेनर में गौकशी के लिए जा रही गायें पकड़ीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कमालपुर बाईपास की नगला मान सिंह पुलिया के पास रविवार तड़के गायों से लदा कंटेनर, खराब होने के कारण गौ तस्कर छोड़कर भाग गए। आरोप है कि गायें गौकशी के लिए ले जाई जा रही थीं। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्हाेंने कंटेनर फूंकने की भी कोशिश की। इस बीच पुलिस व हिंदूवादी नेता मौके पर पहुंच गए और किसी तरह उन्हें शांत किया। कंटेनर की जांच में उसमेें लदी तीन गायें मृत पाई गईं। शेष 35 सही सलामत गायों को नगला मसानी गौशाला भेज दिया गया।
बताते हैं, करीब पांच बजे नगला मान सिंह पुलिया के पास यूपी 23 एच 9968 नंबर का कंटेनर खराब होने पर उसके चालक-परिचालक उसे वहां खड़ा कर निकल भागे। करीब एक घंटा तक वे जब नहीं पहुंचे तो वहां मौजूद कबाड़ दुकान के संचालक डालचंद्र को कुछ शक हुआ। उसने करीब जाकर देखा तो कंटेनर से आवाज आ रही थी। उसके बाद वहां कुछ युवक भी आ गए और उन्होंने कंटेनर में झांककर देखा तो उसमें गायें मिलीं। इसपर लोग भड़क गए।
उन्हाेंने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर मेयर शकुंतला भारती, कृष्णा गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए। खबर मिलने पर एसओ गांधीपार्क व एसओ क्वार्सी भी आ गए। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गायों को कंटेनर से बाहर निकाला गया। बताते हैं कि ज्यादातर गायें बेहोशी की अवस्था में थीं। जबकि तीन मृत मिलीं। 35 गायें तत्तकाल नगला मसानी गौशाला भिजवा दी गईं।
कंटेनर की तलाशी में मध्य प्रदेश से संभल के लिए सप्लाई से संबंधित कुछ कागजात मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने कंटेनर नंबर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ गांधीपार्क ने बताया कि गौ तस्करी व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संदेह है कि गायें गौकशी के लिए ले जाई जा रही थीं।
कंटेनर नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश लोधी, नगला मसानी गौशाला के लक्ष्मी नारायण लच्छो, सुभाष माहेश्वरी, योगेश अग्रवाल, सुमित, चंद्रपाल वार्ष्णेय, अनिल आदि मौजूद थे। कृष्णा गुप्ता ने बताया कि गौशाला में गायों का इलाज किया जा रहा है।