फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   God Statues cellphone replenished reached home

सेलफोन मंगाया घर पहुंची भगवान की मूर्तियां

Wed, 15 Jun 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 जमालपुर के युवक ने ऑन लाइन सेलफोन बुक किया, मंगलवार को उसके घर सेलफोन की जगह भगवान की मूर्तियां पहुंच गई। डिब्बा खोलते ही उसके होश उड़ गए, आनन-फानन में युवक का पिता प्रधान डाकघर शिकायत करने पहुंचे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

जमालपुर नूर मसजिद के पास रहने वाले तुफैल अहमद ने बताया कि उसके बेटे शोबेज खान ने ऑन लाइन सेलफोन बुक किया था। मंगलवार को उस सेलफोन की डिलेवरी देने के लिए पोस्टमैन उसके घर पहुंचा। 31 सौ रुपये लेने के बाद पोस्टमैन ने बाक्स शोबेज खान को सौंप दिया। तुफैल अहमद ने बताया कि पोस्टमैन के सामने उस डिब्बे को खोला तो उसमें सेलफोन की जगह पीली धातु की भगवान शंकर और मां लक्ष्मी की प्रतिमा निकली।
विज्ञापन

प्रतिमाओं को देखकर तुफैल और उसके बेटे के होश उड़ गए। उन्होंने पोस्टमैन से कहा कि सेलफोन मांगाया था यह मूर्तियां नहीं, जिस पर पोस्टमैन ने कहा कि उसे जो डिलेवरी देने के लिए बाक्स दिया गया है, उसने पहुंचा दिया। पीड़ित ने इस संबंध में प्रधान डाकघर के अफसरों से शिकायत की। इस शिकायत के बाद प्रधान डाकघर में चर्चा शुरू हो गई कि अक्सर लोग इसी तरह की शिकायतें लेकर आ रहे हैं, इससे लगता है कि ऑन लाइन वाले लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed