{"_id":"649f329668688da7bc0966a4","slug":"go-door-to-door-tell-the-achievements-of-the-government-jaiveer-singh-aligarh-news-c-117-1-sali1021-59-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोकसभा चुनाव 2024 में, घर-घर जाकर बताएं नौ साल की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोकसभा चुनाव 2024 में, घर-घर जाकर बताएं नौ साल की उपलब्धियां
Sat, 01 Jul 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:22 AM IST
सार
बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि आपके यहां डबल इंजन की सरकार है। 2024 में लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। सभी एकजुट होकर केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएं।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकास खंड परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत जवां की बोर्ड बैठक हुई। इस दौरान ग्राम प्रधान, बीडीसी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि आपके यहां डबल इंजन की सरकार है। 2024 में लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। सभी एकजुट होकर केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएं। ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि दो साल में प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग 98 प्रतिशत विकास कार्य करा चुके हैं। यदि कोई भी ठेकेदार भ्रष्टाचार करता है तो इसकी सूचना दें। जिससे उसकी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
बैठक में चेयरमैन जवां पिंटू सूर्यवंशी, चेयरमैन बरौली मनोज सिंह, बीडीओ रूपेश कुमार मंडल, युवा भाजपा नेता ठा. वरुण सिंह, वीडीओ ज्वाइंट नाथूराम, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत सिंह, एडीओ पंचायत देशराज गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन