फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   girls committed suicide

शादी के लिए पिता ने डाला दबाव तो किशोरी ने खाया जहर

Thu, 27 Jun 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
girls committed suicide
बेटी पर शादी करने के लिए पिता ने दबाव बनाया तो उसने मंगलवार की रात जहर खा लिया। बुधवार की सुबह उसके मृत मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां की ओर से अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दादों थाने के गांव मछरिया नगला निवासी निर्मल सिंह ने अपनी 16 वर्षीय बेटी नीतू की शादी हाथरस जनपद के थाना मुरसान के गांव नाह निवासी एक युवक के साथ तय कर दी थी। नीतू इस शादी के लिए राजी नहीं थी। 25 जून की शाम को पिता ने नीतू से कहा कि बुधवार को शादी के लिए हाथरस चलना है। इस पर नीतू ने मंगलवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह वह चारपाई पर मृत मिली। नीतू की मां रुक्मणी देवी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। रुक्मणी देवी ने अपने पति निर्मल सिंह समेत नाह गांव निवासी होने वाले पति, ससुर और देवर पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस बारे में दादों थाना प्रभारी राम प्रकाश गौतम ने बताया कि वह मीटिंग में अलीगढ़ चले गए थे। थाने पहुंचकर मामले की जानकारी करेंगे और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed