फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girlfriend refuses to marry, boyfriend consumes poison

Aligarh News: प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, प्रेमी ने खाया विषाक्त

Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend refuses to marry, boyfriend consumes poison
प्रेमिका के शादी से इंकार करने से क्षुब्ध युवक ने बुधवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर थी। इधर, युवती पर जहर देने का आरोप लगाने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सीयल का है। यहां रहने वाले युवक का प्रेम प्रसंग पास के ही मोहल्ले की एक युवती से था। पिछले कुछ दिनों से युवती उससे पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रही थी। बताते हैं कि युवती के घर वाले युवक से उसकी शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन युवक शादी के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को इसी बात पर दोनों में बहस हुई। युवती ने शादी से साफ इंकार करते हुए परिजनों की मर्जी से शादी करने की बात कही। इसके बाद युवक ने घर पर बुधवार रात चूहे मारने की दवा खा ली। युवक के घर वालों ने युवती पर ही उसे जहर देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि युवती शाम को गली में मिली थी और शादी न करने की बात कहकर जहर की पुड़िया उसके हाथ में थमा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर युवती के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां आरोप सुनकर दोनों में विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पुलिस तक पहुंची, लेकिन किसी ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई। शहर कोतवाल सतेंद्र राघव ने बताया कि घटना में किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed