फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girlfriend from Hapur creates ruckus at boyfriend's engagement ceremony

Aligarh News: प्रेमी के सगाई समारोह में हापुड़ से आई प्रेमिका का हंगामा

Mon, 05 May 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 05 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend from Hapur creates ruckus at boyfriend's engagement ceremony
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर में शनिवार शाम को प्रेमी के सगाई समारोह में हापुड़ से आई प्रेमिका ने अपनी मां के साथ हंगामा कर दिया। कार्यक्रम में खलल पड़ने पर प्रेमी के परिजन ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस ने प्रेमी व उसके परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। युवक की बारात कल मथुरा के मांट क्षेत्र में जाएगी।
विज्ञापन

गांव करनपुर निवासी प्रदीप कुमार (26) का तीन मई को गांव के समीप स्थित एक गेस्टहाउस में सगाई समारोह था। शाम साढ़े चार बजे के लगभग हापुड़ की एक 22 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ सगाई समारोह में पहुंची। युवती ने प्रदीप के साथ पांच साल से प्रेम संबंध होने की बात कहते हुए सगाई समारोह को रुकवाने का प्रयास करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

घायल मां-बेटी का कराया चिकित्सीय परीक्षण

सगाई समारोह में खलल पड़ने पर प्रदीप पक्ष के लोगों ने पहले तो मां-बेटी को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी तो उनकी पिटाई कर दी। दोनों के घायल होने की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस मां-बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाने ले आई, जहां युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप सहित योगेश, विष्णु और प्रवीण चौधरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। योगेश का कहना है कि उसके भाई प्रदीप की युवती से फेसबुक पर दोस्ती थी लेकिन उसके साथ किसी प्रकार का संबंध नहीं है। सगाई समारोह में कल दोनों के हंगामा करने पर उन्होंने स्वयं पुलिस को बुलाकर घटना की जानकारी दी थी लेकिन युवती ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रदीप की बारात सोमवार को मथुरा के मांट क्षेत्र में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का मोबाइल फोन भी खोया

इस संबंध में थाना पुलिस के जांच अधिकारी नवीन कुमार का कहना है कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। युवती ने पूछताछ में पिटाई के दौरान सगाई समारोह के दौरान अपना मोबाइल फोन गिरने की बात भी कही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed