{"_id":"65454fd56efe54acb70927aa","slug":"girl-who-went-to-school-missing-for-38-days-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-227-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूल के लिए गई छात्रा 38 दिन से लापता, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूल के लिए गई छात्रा 38 दिन से लापता, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
सार
छात्रा 25 सितंबर को अलीगढ़ के लिए पढ़ने गई थी, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं आई। उसी दिन से पिता परिवार के लोग युवती को तलाशने में जुटे रहे, लेकिन 38 दिन के बाद भी वह नहीं मिली।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : social media
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव की छात्रा 25 सितंबर से लापता है। छात्रा के पिता ने काफी तलाश की, लेकिन छात्रा कॉलेज से घर लौटकर नहीं आई। मोबाइल फोन से कुछ जानकारी होने पर पिता ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पिता ने तहरीर में बताया उनकी बेटी 25 सितंबर को सुबह 8 बजे अलीगढ़ के लिए पढ़ने गई थी, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं आई। उसी दिन से पिता परिवार के लोग युवती को तलाशने में जुटे रहे, लेकिन 38 दिन के बाद भी वह नहीं मिली। युवती के फोन डिटेल निकलवाने के बाद मालूम हुआ कि प्रेम शंकर उर्फ प्रेमा, रघुवीर पुत्र हम्बीर सिंह निवासी हथकोली मथुरा उसे बहला फुसलाकर ले गया है, पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन