{"_id":"65906f94302829f2f803237c","slug":"girl-student-and-her-mother-beaten-by-teacher-in-kasturba-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-302-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कस्तूरबा में छात्रा व उसकी मां को अध्यापिका ने पीटा, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कस्तूरबा में छात्रा व उसकी मां को अध्यापिका ने पीटा, थाने में दी तहरीर
Sun, 31 Dec 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:59 AM IST
सार
खुशी और शिवानी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ती हैं। 27 दिसंबर को खुशी खेल रही थी, तभी अध्यापिका प्रवीण कुमारी पास पहुंचकर उसे डांटने लगी। इस पर खुशी ने अध्यापिका से कुछ कह दिया तो अध्यापिका प्रवीण कुमारी ने लोहे की चीज से खुशी के हाथों पर पिटाई की।
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक छात्रा को अध्यापिका ने बुरी तरह से पीट दिया। 30 दिसंबर की सुबह छात्रा को लेकर उसकी मां स्कूल पहुंची और बेटी को पीटने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इस पर नाराज अध्यापिका ने छात्रा की मां के साथ अभद्रता शुरू कर दी। उनके बाल पकड़कर खींचते हुए रसोईघर तक ले गई। पीड़िता की ओर से अध्यापिका के खिलाफ विजयगढ़ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गांव किशनपुर निवासी नारायणी देवी पत्नी इंद्रपाल सिंह के अनुसार उनकी दो बेटियां खुशी और शिवानी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ती हैं। 27 दिसंबर को खुशी खेल रही थी, तभी अध्यापिका प्रवीण कुमारी पास पहुंचकर उसे डांटने लगी। इस पर खुशी ने अध्यापिका से कुछ कह दिया तो अध्यापिका प्रवीण कुमारी ने लोहे की चीज से खुशी के हाथों पर पिटाई की। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी। उसके हाथ सूज गए।
विज्ञापन
उसके तेज रोने पर बड़ी बहन शिवानी व अन्य छात्राएं पहुंच गईं। उसी दिन रात में बेटी ने फोन पर इसकी जानकारी दी। इस पर उन्होंने बेटियों को गांव बुला लिया। नारायणी देवी का आरोप है कि तबीयत सही होने पर शनिवार की सुबह कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पहुंचकर अध्यापिका प्रवीण कुमारी से महज इतना ही कहा था कि बेटी से कोई गलती हुई तो डांट देतीं। इतना अधिक नहीं पीटना चाहिए था। इस पर अध्यापिका ने उनके साथ अभद्रता की और बाल पकड़कर खींचे।
विज्ञापन
नारायणी देवी बेटी को लेकर आईं। मेरे सामने बेटी को धक्का मारा। इसके बाद मेरे बाल पकड़ लिए। इसके बाद उन्होंने भी नारायणी देवी के बाल पकड़ लिए तो थोड़े से बाल उनके हाथ में आ गए। इसी बीच अन्य स्टाफ आ गया। विद्यालय से थाने मेें सूचना दी गई। इसके बाद नारायणी देवी थाने पहुंचीं। -प्रवीण कुमारी, आरोपी अध्यापिका।