फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl raped on the pretext of marriage report filed in Aligarh

Aligarh News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Jan 2023 09:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 09:44 PM IST
सार

अलीगढ़ में गभाना की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक ने युवती की अस्मत तो लूटी ही, साथ ही रूपए और गहने भी लूट लिए।

विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage report filed in Aligarh
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में गभाना की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि चार वर्ष पहले वह अपनी बहन के यहां गई थी। इसी दौरान गोपाल शर्मा नाम का युवक से मुलाकात हुई, वह कहने लगा कि तुम्हारे बहनोई को अच्छी तरह से जानता हूं। गोपाल ने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। फोन कर युवक परेशान करने लगा और शादी करने के लिए कहने लगा। उसने मुझे बुलाया और जबरन मेरे साथ संबंध बना लिए। 
विज्ञापन


जब शादी की बात रखी, तो उसने पैसे न होने का हवाला दिया। इस पर मैंने सोने, चांदी की ज्वेलरी गोपाल शर्मा, अनूप, शिवा शर्मा, गोविंद शर्मा, गुड्डू शर्मा को दे दी। 20 नवंबर को मेरे पास गोपाल का फोन आया कि मुझे मिलना है। मेरे घर आकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात गोपाल के घर वालों को बताई, तो उन्होंने कहा कि हमारे लड़के के पास तुम्हारा वीडियो है, जिसे वायरल कर देगा। ज्वेलरी भी मांगने पर नहीं दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed