फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl raped, accused also died

Aligarh News: चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी

Mon, 24 Jul 2023 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 24 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Girl raped, accused also died
थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहन से दुष्कर्म और अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक के परिजनों ने भी युवती और उसके परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार मरने वाला आरोपी युवती का तहेरा भाई है। पीड़िता की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार करीब एक साल पहले युवक ने युवती के नहाने के दौरान के फोटो खींच लिए थे और उन्हें सोशल मीडिया डालने की धमकी देकर उससे संबंध बनाता रहा। बाद में उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। शनिवार की शाम करीब आठ बजे शौच के लिए जंगल जाने के दौरान आरोपी ने उसे खेत में खींचकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन




साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो फोटो और वीडियो वायरल कर खुद भी जान दे देगा। त्रस्त युवती ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। दोनों आरोपी के घर पहुंची तो परिजनों ने भी उनके साथ गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद मां-बेटी थाने पहुंच गई थी। आरोपी युवक ने इसकी जानकारी होने पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए और रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे लेकर परिजन कस्बे के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।









-मामले में दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर इगलास कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -पलास बंसल, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed