फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl kidnapped in broad daylight from Jamalpur, wires connecting with Tappal

जमालपुर से युवती का दिनदहाड़े अपहरण, टप्पल से जुड़ रहे तार

Tue, 01 Nov 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped in broad daylight from Jamalpur, wires connecting with Tappal
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के अनूपशहर रोड जमालपुर की एक कपड़े की दुकान पर भाभी संग मौजूद युवती को कार सवार अगवा कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब जांच शुरू की है तो इस अपहरण के तार टप्पल से जुड़ रहे हैं। पुलिस इस दिशा में सर्विलांस की मदद से काम कर रही है। जल्द सुराग मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र के एक सरकारी महकमे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी का पिछले दिनों दिल्ली रिश्ता तय हुआ था। मगर किन्हीं कारणों से रिश्ता टूट गया। अब 29 अक्तूबर को बेटी बहू के साथ कपड़ा खरीदने दुकान पर गई थी। तभी एक सफेद रंग की कार जबरन युवती को ले गई।
विज्ञापन

यह कार दिल्ली नंबर की थी और काफी देर से इलाके में ही खड़ी थी। इस दौरान बहू ने शोर मचाया और पब्लिक भी एकत्रित हुई। मगर कार निकल गई। परिवार की तहरीर पर मामले में अज्ञात पर अपहरण का सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जांच में पुलिस दिल्ली तक गई। मगर वहां से कोई सुराग नहीं लगा। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मामले में हालांकि अभी तक किसी तरह की कॉल या कोई अन्य संपर्क परिवार से नहीं हुआ। मगर सर्विलांस की मदद से यह भी पता चला कि टप्पल से इस अपहरण का संपर्क है। वहां हमारी टीम काम कर रही है। जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है। पुलिस टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed