फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl hanged accused of instigating neighbor arrested

Aligarh News: फंदे से लटकी युवती, पड़ोसी पर उकसाने का आरोप, गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2023 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 10:07 PM IST
सार

पिता घर के दरवाजे पर बैठे थे। छोटा भाई गांव में ही अपनी किराना की दुकान पर चला गया। मां बेटे को खाना देने चली गई। इसी बीच युवती ने कमरे में जाकर मां की साड़ी से छत के पंखे से फंदा लगाकर नीचे रखे बेड की मदद से उस पर लटक गई।

विज्ञापन
Girl hanged accused of instigating neighbor arrested
आत्महत्या प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती का शव घर में पंखे से फंदा लगाकर लटकता हुआ मिला। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया और गांव वालों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामला दो जातियों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव जैसी स्थिति है, हालाकि पुलिस हालात सामान्य होने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


मां की साड़ी बनी बेटी के गले का फंदा
युवती के पिता का आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे युवती के पिता पर गांव के ही युवक ने बाइक चढ़ाकर हमला कर दिया और उन पर केस वापस करने का दवाब बनाया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मौके पर आकर खानापूर्ति करते हुए वापस चली गई और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने कई साथियों के साथ शाम करीब 5 बजे फिर से पीड़ित पिता पर हमला बोल दिया। पिता को बचाने फर्सा लेकर घर से निकली युवती पर भी आरोपी ने हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। आरोप है कि इसके बाद पीड़ित परिवार की सूचना पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिता घर के दरवाजे पर बैठे थे। छोटा भाई गांव में ही अपनी किराना की दुकान पर चला गया। मां बेटे को खाना देने चली गई। इसी बीच युवती ने कमरे में जाकर मां की साड़ी से छत के पंखे से फंदा लगाकर नीचे रखे बेड की मदद से उस पर लटक गई। बाहर दरवाजे पर बैठे पिता ने बेटी को चाय बनाने के लिए आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अंदर जाकर देखा तो बेटी को पंखे से लटका देख पिता की चीख निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल जट्टारी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार देर रात को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार करीब 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं आरोपी परिवार अपने घर पर ताला लगाकर फरार है। 

पिता का आरोप- आरोपी को मिला नेताओं का संरक्षण
मृतका के पिता का आरोप है किआरोपी युवक पिछले करीब डेढ वर्ष से युवती को परेशान कर रहा था। इसे देखते हुए परिजनों ने युवती की 21 फरवरी 2022 को जहांगीरपुर में शादी तय कर दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस को गलत जानकारी देकर शादी तुड़वा दी। आनन-फानन में परिजनों ने 23 फरवरी को बुलन्दशहर जिले में युवती की शादी कर दी। इसके बाद आरोपी ने युवती के ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को लगातार झूठी जानकारी दी। इससे परेशान होकर ससुराल वालों ने युवती को छोड़ दिया और वह अपने मायके आ गई। हालांकि बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी का 151 में चालान भी किया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव आने के बाद भी युवक लगातार हमें और बेटी को परेशान करता रहा लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कभी कठोर कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी और उसके परिवार को सत्ताधारी नेता का संरक्षण मिला हुआ है। इसी के चलते मेरी बेटी ने आत्महत्या की है।   

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर दी थी आत्महत्या की चेतावनी

कुछ दिन पहले आरोपी से तंग आकर पीड़िता ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी थी कि आरोपी के खिलाफ अगर पुलिस ने कठोर कार्रवाई नहीं की, तो वह परेशान होकर आत्महत्या कर लेगी। बाद में युवती ने आरोपों को खारिज कर दिया था।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल के मुताबिक न्यायालय के समक्ष बयान में उपरोक्त शादीशुदा  युवती द्वारा छेड़छाड़ की घटना से स्पष्ट इंकार किया गया था, वर्तमान में लड़की के परिजन द्वारा लड़की के पूर्व परिचित पड़ोसी व उसके परिवार के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर टप्पल थाने में दी है जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बच सकती थी युवती
जान गवां चुकी युवती बच सकती थी। कुछ दिन पहले जब उसने सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की बात कही थी। बाद में युवती द्वारा आरोपों से इंकार कर दिया था। अब पीड़ित परिवार उसी पड़ोसी युवक पर आत्महत्या  के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अगर पुलिस युवती के पहले वायरल वीडियो के बाद आरोपी पर ठोस कार्रवाई कर देती, तो शायद युवती को यह कदम न उठाना पड़ता और वह जीवित होती।

सांसद सतीश गौतम ने परिजनों को दी सांत्वना
घटना के बाद गुरुवार सुबह सांसद सतीश गौतम गांव में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। युवती की मौत पर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। परिजनों को सांत्वना देने के दौरान ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, भाजपा नेता कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान, सत्यप्रकाश, शिवकुमार चौहान, भीमा चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed