फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl dies, grandmother injured after electric pole falls

Aligarh News: बिजली का खंभा गिरने से बालिका की मौत, दादी घायल

Fri, 23 Jan 2026 03:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Girl dies, grandmother injured after electric pole falls
क्षेत्र के गांव दरी अलावलपुर में एक जर्जर बिजली का खंभा 12 वर्षीय बच्ची व उसकी दादी के ऊपर गिर गया। उपचार के दौरान तन्नू की मौत हो गई। दादी का उपचार जारी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम रोहदास कुमार की 12 वर्षीय बेटी तन्नू अपनी दादी कस्तूरी देवी के साथ घर से घेर की ओर पैदल जा रही थी। रास्ते में जर्जर हालत में खड़ा बिजली का खंभा दोनों की ऊपर गिर गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन उन्हें छर्रा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान 12 वर्षीय तन्नू की मौत हो गई। दादी का इलाज अभी जारी है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना दादों पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि बिजली का खंभा कई दिनों से जर्जर हालत में है। इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग से किया गया। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। तन्नू दो भाइयों में अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पांच स्थानों पर खेड़ हैं जर्जर खंभे
गांव में पांच स्थानों पर जर्जर हालत में बिजली के खंभे खड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में अनोखे, हरिश्चंद्र, लायक सिंह व दो अन्य लोगों के घर के आगे खंभे गिरासू हालत में खड़े हुए हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इन्हें नहीं बदला गया है।


एक्सईएन बोले- खंभा जर्जर नहीं था

घटना में एक्सईएन श्रवण कुमार वर्मा ने बताया है कि घटना के वक्त लकडि़यों से लदा ट्रैक्टर मौके से निकल रहा था। लकडि़यों में खंभे का बंच फंस गया। इससे खंभा गिरा है, खंभा जर्जर हालत में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed