फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl Deny to Merry his boy friend

प्रेमी संग ब्याह रचाने को घर से निकली किशोरी बीच रास्ते मुकरी

Tue, 27 Aug 2019 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Girl Deny to Merry his boy friend
महाराष्ट्र के नागपुर जिले की रहने वाली एक किशोरी अपने नाबालिग प्रेमी संग ब्याह रचाने को घर से तो खुशी-खुशी निकल आई। मगर, रास्ते में जैसी ही उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह मुकर गई। इस पर प्रेमी जोड़े के बीच ट्रेन में रार हो गई। बोगी में सवार अन्य यात्रियों ने इसकी जीआरपी को सूचना दे दी। अलीगढ़ जीआरपी ने जोड़े को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में किशोरी ने पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद किशोरी के परिजनों को संपर्क किया गया तो किशोर के खिलाफ नागपुर के नंदनवन थाने में बहला फुसलाकर किशोरी को ले जाने का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली। इसके बाद नागपुर पुलिस की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को अलीगढ़ पहुंची और किशोरी की बरामदगी दिखाते हुए किशोर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के अनुसार नागपुर के नंदनवन थानेे से संपर्क करने पर पता लगा कि किशोर और किशोरी 12वीं के छात्र हैं और एक ही कोचिंग में पढ़ते हैं। इनके रिश्ते की परिवार वालों को भनक लगी तो उन्होंने विरोध किया। यह बात दोनों को नागवार गुजरी। इसके बाद दोनों 23 अगस्त को घर से निकल दिल्ली आ गए। यहां से 26 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार होकर दोनों दरभंग जा रहे थे। वहां से नेपाल जाकर बसने का प्लान था। मगर, किशोरी गाजियाबाद के पास किशोर के साथ जाने से मुकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों में रार हो गई। यात्रियों की सूचना पर दोनों को अलीगढ़ जंक्शन पर उतारा गया। पूछताछ के बाद किशोरी के परिवार को जानकारी देेते वक्त इस मामले में किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली। तब नंदनवन थाना, नागपुर में संपर्क किया गया। मंगलवार को किशोरी और किशोर को नंदनवन थाना पुलिस की एक टीम लेने आई। दोनों को टीम के सुपुर्द क र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed