फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girder installation begins on Aligarh Quarsi Chauraha flyover

Aligarh: क्वार्सी चौराहा फ्लाईओवर पर गर्डर लगना शुरू, फिर स्लैब का होगा निर्माण, तारकोल-कंक्रीट की बिछेगी परत

Sun, 14 Dec 2025 11:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:16 AM IST
सार

क्वार्सी चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अब मुख्य चौराहे पर गर्डर रखे जा रहे हैं। यहां पर कुल 12 गर्डर रखने हैं। गर्डर रखने के बाद स्लैब का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Girder installation begins on Aligarh Quarsi Chauraha flyover
क्वार्सी चौराहे पर बन रहे ब्रिज के पिलर पर रखे गए गर्डर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के निर्माणाधीन क्वार्सी चौराहा फ्लाईओवर के मुख्य भाग पर गर्डर लगाने का काम 12 दिसंबर की रात सफलता पूर्वक शुरू हो गया। एक पिलर पर छह गर्डर रखे जा चुके हैं। शेष छह गर्डर और लगाए जाएंगे। 70 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


मुख्य चौराहे के दो बड़े पिलर पर कुल 12 गर्डर रखे जाएंगे। एक पिलर पर कुल छह गर्डर लगने हैं। इनमें से छह गर्डर लगाए जा चुके हैं, शेष छह और लगाए जाएंगे। गर्डर लगाने का काम रात में ही होगा, ताकि दिन के समय यातायात व्यवस्था पर असर न पड़े। इस फ्लाईओवर के कुल 12 पिलर पर लगभग 11 स्लैब बनाए जाएंगे। अब तक आठ स्लैब पूरे हो चुके हैं, तीन स्लैब बनाया जाना बाकी हैं।
विज्ञापन


चौराहा पार करने के बाद तालानगरी की ओर मिट्टी भराई का काम लगभग पूरा हो चुका है। दिसंबर के अंत में यहां आरसीसी स्लैब डाला जाएगा, जिसके बाद तारकोल और कंक्रीट की परत बिछाई जाएगी। इससे सड़क मजबूत और समतल होगी। वहीं चौराहे से शहर की ओर वाले हिस्से में भी मिट्टी की भराई का काम तेज कर दिया गया है। रिटर्निंग वॉल (आरई वॉल) का निर्माण भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्सी चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अब मुख्य चौराहे पर गर्डर रखे जा रहे हैं। यहां पर कुल 12 गर्डर रखने हैं। छह रखे जा चुके हैं, छह और रख दिए जाएंगे। गर्डर रखने के बाद स्लैब का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।-मोहित कुमार, डीपीएम राज्य सेतु निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed