फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   gets scorched after coming in contact with high tension wire

Aligarh News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टेंट कारोबारी झुलसा

Sat, 02 May 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
gets scorched after coming in contact with high tension wire
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा। संवाद  - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव मानिकपुर में शुक्रवार को तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम की तैयारी के दौरान टेंट लगाते समय अंकित पुत्र रिसाल सिंह हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों से करंट लगने पर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल अंकित टेंट कारोबारी है और वह गांव में ही एक व्यक्ति के पिता की तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम के लिए खेत में टेंट लगा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, टेंट का पाइप लगाते समय उसको सीधा किया तो वह हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया, जिससे पाइप लगा रहे अंकित के शरीर में करंट दौड़ गया और उसके हाथ-पैर गंभीर रूप से झुलस गए। अंकित के जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई। परिवारीजन उसको प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पितवार को आंधी आने के कारण हाईटेंशन लाइन का पोल हल्का सा झुक गया था और तार नीचे लटक गए थे। पहले भी ग्रामीण इस लाइन के बारे में अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed