{"_id":"60ba8b7d8ebc3e55646585a4","slug":"get-liquor-search-done-on-the-banks-of-rivers-and-canals-city-office-news-ali264727044","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी-नहरों के किनारे करा लें शराब की खोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी-नहरों के किनारे करा लें शराब की खोज
विज्ञापन
जवां के बाद अब अकराबाद में नहर किनारे जहरीली शराब मिलने के बाद पुलिस ने जिले में सभी जगहों पर ऑपरेशन सर्च शुरू कराया है। साथ में पड़ोसी जिलों को भी वायरलेस के जरिये यह संदेश दिया गया है कि वे भी नदी-नहरों के सहारे शराब की तलाश करा लें। कहीं ऐसा न हो कि और भी जगहों पर शराब पड़ी हो, जिसे पीने से लोगों की मौत हो जाए।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अपने जिले में लोगों से अपील की जा रही है कि वह कहीं भी शराब पड़ी मिले तो उसके विषय में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उसका किसी भी कीमत पर प्रयोग न करें। उसके सेवन से मौत हो सकती है। सुनसान स्थान, खंडहर नदी, नहर, नाला, झील, तालाब के आसपास के क्षेत्रों या अन्य किसी स्थान पर विशेष चेकिंग अभियान के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
साथ में सिंचाई विभाग को भी इस काम में लगाया गया है। सिंचाई अधिकारियों से मदद ली गई है कि वे नहर पटरियों पर सफाई व चेकिंग अभियान चलवाएं। ताकि पुलिस व आमजन की मदद हो सके। इस जिले से गुजरकर दूसरे जिलों में जा रही नहरों को लेकर उन जिलों के अधिकारियों को वायरलेस के जरिये शराब की तलाश कराने को सूचना दी गई है।