{"_id":"613ba70b8ebc3e2188544910","slug":"german-hangar-will-be-set-up-in-4-50-lakh-square-feet-in-pm-s-program-city-office-news-ali2728506160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पीएम के कार्यक्रम में लगेगा 4.50 लाख वर्ग फुट में जर्मन हैंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पीएम के कार्यक्रम में लगेगा 4.50 लाख वर्ग फुट में जर्मन हैंगर
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लेती डीएम सेल्वा कुमारी जे ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा में 14 सितंबर को राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरो पर हैं। कार्यक्रम के लिये 4.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में जर्मन हैंगर लगेगा। जर्मन हैंगर लगाने का काम मुजफ्फरनगर की गांधी टेंट हाउस संस्था को मिला है।
इवेंट मैनेजर दीपक जैन ने बताया कि यहां पर एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। मुख्य मंच 80 गुणा 32 फुट का बनाया जा रहा है। इसके ठीक पीछे ऊपर की ओर 40 गुणा 12 फुट का डिजिटल पैनल बैक ड्रॉप के रूप में कार्य करेगा। 16 गुणा 36 फुट के दो सहायक मंच बनाए जा रहे हैं। उमस एवं गर्मी से जनसामान्य को सुरक्षित रखने के लिए 500 पंखे एवं कूलर की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, पूरे पंडाल में 40 एलईडी लगाई जाएंगी।
निकासी एवं प्रवेश द्वार को इस तरह बनाया जा रहा है कि पार्किंग पर अनावश्यक दबाव न रहे और आवागमन सुगम रहे। उन्होंने बताया कि वीवीआईपी के बैठने के लिये तीन हजार डनलप चेयर की भी व्यवस्था की गई है। स्विस कॉटेज समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। बारिश से निपटने के लिए वीआईपी दीर्घा व तीनों मंचों के नीचे प्लाईवुड का फर्श बनाया जाएगा। ग्राम प्रधान शीलू ठाकुर एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मनरेगा के तहत 200 मजदूर कार्य में लगे हैं। 100 श्रमिक हेलीपैड के निर्माण में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर सुबह ही पहुंच गईं डीएम
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे शुक्रवार को सुबह ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गई। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन डीपी पाल एवं इवेंट मैनेजर दीपक जैन को निर्देशित किया कि सभी प्रकार की तैयारियों को समय से पूरा किया जाए। यदि कहीं मानव श्रम या मशीनरी बढ़ाने की आवश्यकता है तो उसमें संकोच न किया जाए। प्रत्येक कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने इवेंट मैनेजर को निर्देशित किया कि भूमि समतलीकरण कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। इससे जहां पंडाल का आकर्षण बढ़ता है, वहीं आवागमन में भी सुविधा रहती है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को निर्देशित किया कि संपूर्ण परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मोबाइल टायलेट के साथ ही पार्किंग एरिया में अस्थाई टायलेट भी बनाए जाएं। चिकित्सा सुविधाओं के साथ ही आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्टिंग शिविर भी स्थापित किए जाएं।
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का भी किया निरीक्षण
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एयरपोर्ट में स्थापित सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम, सुरक्षा उपकरण, चिकित्सीय सुविधाएं, बिजली व पार्किंग आदि देखी। धनीपुर एयरपोर्ट पर तैनात सुपरवाइजर हरीश खंडेलवाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर सभी प्रकार के कार्य पूर्ण करा दिए गए हैं।
कमिश्नर ने आगरा व अलीगढ़ मंडल के डीएम से लिया व्यवस्थाओं का ब्योरा
अलीगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर गौरव दयाल ने आगरा व अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के आवागमन के लिये बस एवं अन्य वाहनों की व्यवस्था, लंच पैकेट, रूट, कार्यकर्ताओं की संख्या आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।
400 रोडवेज बसें व 1400 निजी वाहन लगेंगे
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 400 रोडवेज बस एवं 1400 निजी वाहन लगाए जाएंगे। इनके अलावा 55 इनोवा वीआईपी टैक्सी व 200 स्कूल बसों की व्यवस्था की जा रही है। जबकि पुलिस ने 14 बस, 14 ट्रक, सात मध्यम ट्रक और 7 हल्के वाहनों की डिमांड भेजी है। इनमें से 150 वाहन हाथरस तथा 250 अलीगढ़ में लगाए जा रहे हैं। मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, कासगंज से भी लोगों को लाया जाएगा। एडीएम न्यायिक राकेश पटेल ने बताया कि इन सभी बसों का उपयोग पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं को लाने एवं ले जाने में किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों से भी कार्यकर्ता इन बसों से लाये जाएंगे।