{"_id":"663fd4dee1c2275371090fa4","slug":"gbnagar-police-reached-khair-to-identify-the-dead-body-of-the-girl-found-in-jewar-khar-news-c-2-gur1003-389355-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोरी के शव की शिनाख्त के लिए खैर पहुंची जीबीनगर पुलिस, शरीर पर नहीं थे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोरी के शव की शिनाख्त के लिए खैर पहुंची जीबीनगर पुलिस, शरीर पर नहीं थे कपड़े
Sun, 12 May 2024 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:58 AM IST
सार
जेवर में छोटी नहर में कोठी के निकट एक किशोरी का शव बरामद हुआ। पानी में पडा होने के कारण शव फूल गया है। गेहुआं रंग की किशोरी की उम्र करीब 18 से बीस वर्ष के करीब है। दाहिने पैर में लाल व बांये पैर में काले रंग का धागा बंधा है। नाक में धातु की बाली पहने है। बायें हाथ की कलाई पर लाल रंग का धागा बंधा है। शरीर पर कोई वस्त्र नही है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेवर में छोटी नहर कोठी ग्राम दयानतपुर के निकट मिले किशोरी के शव की सुरागकशी हेतु गौतमबुद्व नगर पुलिस खैर कोतवाली पहुंची तथा खैर क्षेत्र से लापता किशोरियों के बारे में आवश्यक पूछताछ की।
विज्ञापन
जेवर थाने के दरोगा शैलेश कुमार व हरसरन सिंह ने बताया कि जेवर में छोटी नहर में कोठी के निकट एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। पानी में पडा होने के कारण शव फूल गया है। गेहुआं रंग की किशोरी की उम्र करीब 18 से बीस वर्ष के करीब है। दाहिने पैर में लाल व बांये पैर में काले रंगा बंधा है। नाक में धातु की बाली पहने है। बायें हाथ की कलाई पर लाल रंग का धागा बंधा है।
विज्ञापन
शरीर पर कोई वस्त्र नही है। शक सन्देह के आधार पर जेवर पुलिस ने खैर कोतवाली क्षेत्र से लापता किशोरियों की जानकारी की तथा एफआईआर भी देखी। उन्होनें बताया कि टप्पल व खैर के अलावा अब अलीगढ जनपद के थानों में भी जानकारी करेंगें।
विज्ञापन