फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   gaurav gaud from hathras got opportunity to see republic day parade to sit in pm box

हाथरस के गौरव को पीएम बॉक्स में बैठकर गणतंत्र दिवस की परेड देखने का मिला मौका, माता-पिता के साथ दिल्ली रवाना

Mon, 25 Jan 2021 03:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Jan 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
gaurav gaud from hathras got opportunity to see republic day parade to sit in pm box
गौरव को एसडीएम सदर और नगर पालिका अध्यक्ष बधाई देते हुए - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्र गौरव गौड़ को पीएम बॉक्स में बैठकर गणतंत्र दिवस की परेड को देखने का मौका मिला है। गौरव अपने माता-पिता के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। सोमवार सुबह एसडीएम सदर और नगर पालिका अध्यक्ष ने उसके निवास पर जाकर बधाई दी है। बता दें गौरव ने सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में जनपद में टॉप किया था।
विज्ञापन


वहीं इस बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए चयनित बच्चों के नाम की घोषणा हो चुकी है। इसमें से उत्तर प्रदेश के पांच बच्चों का चयन किया गया है। यूपी के जिन बच्चों का चयन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए हुआ है उनमें लखनऊ के व्योम आहूजा, गौतमबुद्ध नगर के चिराग भंसाली, बाराबंकी के कुंवर दिव्यांश सिंह, अलीगढ़ के मोहम्मद शादाब और प्रयागराज के मोहम्मद शामिल हैं। 
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र मोहम्मद शादाब ने केनेडी-लूगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी स्कॉलरशिप के जरिए बेलफास्ट एरिया हाईस्कूल, अमेरिका में पढ़ाई की थी। 97.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया था। यूनिवर्सिटी के मिंटो सर्किल से कक्षा नौ की पढ़ाई करके शादाब ने स्कॉलरशिप के जरिये बेलफास्ट एरिया हाईस्कूल में दाखिला लिया था। उसे स्कॉलरशिप में 28 हजार अमेरिकी डालर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादाब ने बताया कि फरवरी 2020 में उसे स्कूल में स्टूडेंट ऑफ द मंथ भी चुना गया था। शादाब ने कहा कि उनकी अम्मी जरीना बेगम व अब्बू अरशद नूर पढ़े-लिखे नहीं हैं, जबकि बड़े भाई समद नूर बीसीए की पढ़ाई कर चुके है। छोटी बहन अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज में पढ़ रही है। शादाब को अमेरिकी सरकार की स्कॉलरशिप एक साल की मेहनत के बाद मिली थी, जब वह कक्षा नौ में पढ़ रहा था, तब उसका चयन ऑल इंडिया एक्सेस प्री इंग्लिश कैंप मुंबई के लिए हुआ था। कैंप में अमेरिकन ट्रेनर टॉम ने केनेडी-लूगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed