फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gate number one of Harduaganj project will remain closed for seven days from today

Aligarh News: हरदुआगंज परियोजना का गेट नंबर एक आज से सात दिन बंद रहेगा

Wed, 16 Jul 2025 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gate number one of Harduaganj project will remain closed for seven days from today
हरदुआगंज तापीय परियोजना का मुख्य गेट नंबर एक स्क्रेप निस्तारण के लिए 16 जुलाई से 22 जुलाई तक बंद रहेगा। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गेट को 24 घंटे में चार बार कुछ समय के लिए खोला जाएगा। रात में दोपहिया वाहनों के लिए भी खुला रहेगा।
विज्ञापन




परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक राजकुमार सिंह ने बताया कि परियोजना के गेट नंबर एक (कॉलोनी परिसर साइड) को 16 जुलाई से बंद करने के निर्णय को संशोधित किया गया है। इसकेे तहत विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों के लिए गेट को सुबह 9:15 से 10:15, शाम 5:30 से 6:15, रात 9:15 से 10:30 और सुबह 5:45 से 6:30 बजे की अवधि के बीच खुला रहेगा।
विज्ञापन




परियोजना के स्क्रेप का निस्तारण होगा
उन्होंने कहा कि ऐसा वर्तमान में इकाई संख्या एक से छह तक के स्क्रैप को सुचारू रूप से निस्तारित किए जाने और सीआईएसएफ की संख्या कम होेने के कारण किया गया है, बाकी समय में गेट बंद रहेगा केवल दो पहिया वाहनों के लिए रात साढ़े नौ बजे से सुबह छह बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि समस्त निगम के कार्मिकों के लिए गेट नंबर दो और तीन ही निर्बाध आवागमन के लिए खुला रहेगा। साथ ही मुंबई की स्क्रेप क्रेता कंपनी के कर्मचारी लोडिंग के ट्रक, टीएनपी और अन्य का आवागमन गेट नंबर दो से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed