फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gas supply to Andala plant again from Kandla and Mundra

Aligarh News: अंडला प्लांट में फिर कांडला और मुंद्रा से गैस आपूर्ति

Sun, 29 Mar 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Gas supply to Andala plant again from Kandla and Mundra
अंडला स्थित प्लांट पर खड़े एलपीजी टैंकर। - फोटो : Amar ujala
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और ब्रज क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अलीगढ़ की खैर तहसील स्थित अंडला इंडेन बॉटलिंग प्लांट में अब फिर से गुजरात के कांडला और मुंद्रा पोर्ट से एलपीजी की आपूर्ति बहाल होने जा रही है। सोमवार को एलपीजी टैंकरों की पहली खेप प्लांट पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन




इस प्लांट से अलीगढ़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 15 जिलों की 168 गैस एजेंसियों को गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होती है। दरअसल, समुद्री मार्ग (होर्मुज जलडमरूमध्य) में जहाजों के आवागमन में आई बाधा और गैस संकट की आशंका को देखते हुए आठ मार्च को वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत आपूर्ति को निर्बाध रखने के लिए मथुरा रिफाइनरी से टैंकर मंगाए जा रहे थे। मथुरा रिफाइनरी ने भी एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के लिए अन्य पेट्रो उत्पादों जैसे एयर फ्यूल और ब्यूटोन के उत्पादन में कटौती की थी। अब अंतरराष्ट्रीय मार्ग सुगम होने के चलते अंडला प्लांट को फिर से पुराने स्रोतों से गैस मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस प्लांट से अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा और आगरा सहित प्रदेश के 15 जिलों की 168 गैस एजेंसियों को आपूर्ति की जाती है। मुंद्रा और कांडला से आपूर्ति बहाल होने के बाद अब स्थानीय रिफाइनरी पर दबाव कम होगा और आगामी दिनों में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






विभाग की टीमें लगातार एजेंसियों पर निगरानी कर रही हैं। जैसे-जैसे हालात सुधर रहे हैं वैसे ही गैस की आपूर्ति भी प्लांट से लेकर एजेंसियों तक सामान्य हो रही है।
- सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed