फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gas cylinder burst in Talib Nagar, Aligarh

Aligarh News: घर में फटा गैस सिलिंडर, लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ राख

Sun, 27 Oct 2024 12:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:19 PM IST
सार

गांव तालिब नगर में एक घर के अंदर गैस का सिलिंडर अचानक फट गया। सिलिंडर के फटने से भीषण आग लग गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाई।

विज्ञापन
Gas cylinder burst in Talib Nagar, Aligarh
जलकर राख हुआ घर का सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के गांव तालिब नगर में एक घर के अंदर गैस का सिलिंडर अचानक फट गया। सिलिंडर के फटने से भीषण आग लग गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाया और आग से राख हुए सामान को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सिलिंडर फटने से घर की छत टूट गई।

विज्ञापन


अलीगढ़ के गोधा थाना अंतर्गत तालिब नगर में सुरजीत पुत्र नानक चंद जवां में गैस एजेंसी पर काम करता है। वह आज सुबह 10 बजे जवां ड्यूटी पर आ गया। घर में उसकी मां विमलेश, सास कमला देवी, पत्नी मीना देवी और डेढ़ साल की बेटी परी रह गए। सुरजीत की पत्नी मीना अपनी बच्ची के लिए गैस पर दूध गर्म करने लगी। आंच कम कर वह कपड़े धोने चली गई। सुरजीत की मां विमलेश बच्ची को बाहर चली गई। 
विज्ञापन


अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि लपटें उठने लगीं। सुरजीत की पत्नी मीना और सास कमला देवी अंदर फंस गईं। आस-पास के लोगों ने आग लगने की सूचना सुरजीत को दी। सुरजीत ने फायर ब्रिगेड को दी और जवां से तालिब नगर पहुंचा। ग्रामीणों ने घर में फंसी मीना देवी और उसकी मां कमला देवी को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दमकल की गाड़ियों के फायर ब्रिगेड की टीम सूचना के लगभग एक घंटे बाद पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब जाकर आग बुझी। बताया जा रहा है कि आग लगने से 20 लाख से अधिक का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। साड़े बारह बजे तक आग बुझने तक कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed