फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ganpati Bappa, please come back soon next year

Aligarh News: गणपति बप्पा अगले बरस तुम जल्दी आना...

Wed, 23 Sep 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 23 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa, please come back soon next year
राजघाट में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु।  - फोटो : samvad
गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया.. के जयकारों के साथ मंगलवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गईं। भक्त ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद उनकी प्रतिमाओं को बैंड-बाजों के साथ विसर्जन के लिए ले गए।
विज्ञापन



इस दौरान भक्त गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर झूमते नजर आए। गणेश प्रतिमाओं को गंगा घाटों और नहरों में विसर्जित किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा अगले बरस तुम जल्दी आना की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन



हरिनाम संकीर्तन में देर रात तक झूमे भक्त : श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से वार्ष्णेय मंदिर में चल रहे गणेश पूजा महोत्सव में मंगलवार शाम हरिनाम संकीर्तन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गौर गोविंद जगन्नाथ गौड़ीय मठ के संकीर्तन में राधा-कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गजानन की विधि-विधान से पूजा के साथ हुई। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ।

गिलहराज जी मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ : श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर में महंत योगी कौशलनाथ के नेतृत्व में परिवर्तिनी एकादशी पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या हुई।


श्री गणेश मंदिर में महंत विनयनाथ के नेतृत्व में गणेश चतुर्थी के दसवें दिन फूल बंगला और छप्पन भोग के दर्शन के लिए दिनभर भीड़ रही। शाम को वृंदावन के भजन गायक मुकुल द्विवेदी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed