फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Cyber gang leader arrested in case of cheating of four and half lakhs

Aligarh: साढ़े चार लाख की साइबर ठगी में सरगना गिरफ्तार, बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लगाता था चूना

Fri, 05 Aug 2022 09:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 09:05 AM IST
सार

गैंग लोगों को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बन कर कॉल करता है। फिर क्रेडिट कार्ड में जमा वाउचरों के ऑफर देकर लिंक भेजते हैं। उस लिंक के जरिये एक फार्म में जानकारी भरवाते हैं और फिर ठगी करते हैं।

विज्ञापन
Aligarh Cyber gang leader arrested in case of cheating of four and half lakhs
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले गैंग के सरगना को साइबर थाना पुलिस ने बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसने अपने गैंग के साथ मसूदाबाद के युवक से 4.47 लाख रुपये की ठगी की थी। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार, मसूदाबाद आवास विकास बन्नादेवी के सुनील कुमार गुप्ता संग 11 मार्च को 447585 रुपये की साइबर ठगी हुई थी, जिसका मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान पवन गुप्ता निवासी यादव कॉलोनी, मोहना रोड, आदर्श नगर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) मूल निवासी ग्राम शंकर बाजार कर्वी थाना, चित्रकूट का नाम सामने आया। वह गैंग सरगना है।
विज्ञापन


गैंग लोगों को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बन कर कॉल करता है। फिर क्रेडिट कार्ड में जमा वाउचरों के ऑफर देकर लिंक भेजते हैं। उस लिंक के जरिये एक फार्म में जानकारी भरवाते हैं और फिर ठगी करते हैं। इसी तरह सुनील संग ठगी की गई। पुलिस टीम ने इसे बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। इसके पास से मोबाइल, डिजिटल घड़ी, एक ब्लूटूथ, 600 रुपये आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया है कि आरोपी ने सुनील की रकम कई बैंक व वॉलेट खातों में ट्रांसफर की। उसके जरिये उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। सीओ नीलम शर्मा की अगुवाई में इस सफलता में इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के अलावा एसआई समरपाल सिंह, एसआई मनोज कुमार, लोचन सिंह, विवेक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed