{"_id":"6a143ced5dd7a2b73c0cf5ac","slug":"gabhana-junior-state-raja-dipendraraj-singh-passes-away-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बीमार चल रहे राजा दिपेंद्रराज सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बीमार चल रहे राजा दिपेंद्रराज सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार
Mon, 25 May 2026 05:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 25 May 2026 05:44 PM IST
सार
गभाना के जूनियर स्टेट राजा दिपेंद्रराज सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार 26 मई सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
जूनियर स्टेट के राजा दिपेंद्रराज सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गभाना में राजघराने के जूनियर स्टेट के राजा दिपेंद्रराज सिंह (70) का 25 मई को दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग राजघराने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
दिपेंद्रराज सिंह ने अपने पीछे पत्नी सारंगा सिंह और बेटी स्तुति सिंह को रोते हुए छोड़ा है। उनके निधन के शोक में 26 मई को लाखा बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों के अनुसार 26 मई सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन