फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fulfillment Department caught 200 quintal government rice laden truck in Iglas

पूर्ति विभाग ने इगलास में 200 क्विंटल सरकारी चावल लदा ट्रक पकड़ा, हाथरस से दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहा था

Tue, 26 Jan 2021 02:12 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 26 Jan 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fulfillment Department caught 200 quintal government rice laden truck in Iglas
इसी ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
जिला पूर्ति विभाग ने सोमवार को इगलास तहसील के बेसवां में 200 क्विंटल सरकारी चावल से लटा ट्रक चालक सहित पकड़ा। इस चावल को हाथरस से दिल्ली में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ सप्लाई इंस्पेक्टर, इगलास नवल सिंह आजाद की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। चावल की कीमत चार लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक व चावल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि 400 कट्टों में 200 क्विंटल चावल को हाथरस से दिल्ली में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। बेसवां के पास ट्रक के पहुंचने पर सप्लाई इंस्पेक्टर नवल सिंह आजाद को मुखबिर के जरिये इसकी सूचना मिली। वह तत्काल विभाग के बाबू मनोज कुमार व थाना इगलास पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां ट्रक को रोककर चालक को हिरासत में लिया गया। जांच में चावल सरकारी खाद्यान्न का निकला। अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश ग्राम जगतपुर, लोधा ने पूछताछ में बताया कि इसका मालिक हरवंश कुमार निवासी ग्राम तेहरा, इगलास है। हाथरस से मुरसान होते हुए इगलास के रास्ते दिल्ली ले जा रहे थे। सप्लाई इंस्पेक्टर ने चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। चावल हाथरस में कहां से और किसके द्वारा बेचा गया है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed