{"_id":"645fe9dab49240a310012774","slug":"from-the-start-of-counting-of-votes-till-the-declaration-of-results-prashant-maintained-the-lead-aligarh-news-c-2-ali1009-117553-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मतगणना शुरू होने से लेकर परिणाम घोषित होने तक प्रशांत ने बनाए रखी बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मतगणना शुरू होने से लेकर परिणाम घोषित होने तक प्रशांत ने बनाए रखी बढ़त
विज्ञापन
भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रशांत सिंघल का स्वागत करते अंकित माहेश्वरी व अन्य पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : samvad
मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रशांत सिंघल पहले राउंड से लेकर 27 वें राउंड तक पहुंचने तक किसी भी राउंड में पीछे नहीं हुए और लगातार बढ़त लेते रहे। मतगणना स्थल पर सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई और पहले बैलेट पेपर के जरिए मिले मतों की गिनती हुई तो प्रशांत आगे बढ़ने लगे।
पहले ही राउंड में वे 10298 वोट पाकर सपा प्रत्याशी जमीर उल्ला खां से आगे हो गए। राउंड दर राउंड मतगणना आगे बढ़ी तो प्रशांत अपने निकटम सपा एवं बसपा प्रत्याशी से लगातार आगे निकलते रहे। प्रशांत को करीब 47.18 फीसद वोट मिले और 1,93,889 वोट पाकर जमीर उल्लाह खां, सपा, 132987 को 60, 902 मतों से हरा दिया।
सीओ से उलझे भाजपाई
मेयर पद के लिए हो रही मतगणना के दौरान आरओ टेबल के सामने भाजपाइयों ने कैंप में जाने से रोक देने पर वहां ड्यूटी पर तैनात एक सीओ के साथ अभद्रता कर डाली। इतना ही एकत्रित हुए भाजपाई वहां हंगामा करने लगे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपाई सीओ से अभद्रता करते हुए एवं अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत आदि ने पहुंचकर किसी तरह से भाजपाई को शांत कराया।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के मतों में गड्डी रखने को हंगामा
हरदुआगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए धनीपुर मंडी में चल रही मतगणना के दौरान मतगणना कार्मिकों के मतगणना के बाद कुछ मतपत्रों की गड्डी को भाजपा प्रत्याशी को मिले मतों को रख देने का आरोप लगाते हुए दूसरे प्रत्याशी एवं उनसे जुड़े समर्थकों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच मतगणना सुपरवाइजर ने बताया कि गलती से गड्डी को रख दिया गया है। इस बीच अफसरों ने पहुंचकर माहौल को संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।