फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   From 18 to 44 years, people will be vaccinated from today

आज से 18 से 44 साल तक के लोगों का होगा टीकाकरण

Sun, 09 May 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
From 18 to 44 years, people will be vaccinated from today
जिले में 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए रविवार को 20 हजार टीके आ गए हैं। जिला अस्पताल को छोड़कर 26 अस्पतालों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। शहरी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल व मोहन लाल गौतम महिला अस्पताल सहित आठ अस्पतालों व ग्रामीण क्षेत्र में 18 सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए शासन ने सोमवार से प्रदेश के 17 नगर निगमों में 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण के आदेश दिए हैं। रविवार को 20 हजार टीकों की पहली खेप आ गई। टीकाकरण के लिए लोगों को आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराना होगा। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने कहा कि 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीन मिल गई है। शहरी क्षेत्र के अस्पतालों को 200-200 तो ग्रामीण इलाकों में हर अस्पताल को 100-100 टीके दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में होगा टीकाकरण
शहरी क्षेत्र - दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय, शाहजमाल यूपीएचसी, बेगमबाग यूपीएचसी, घंटर चौक यूपीएचसी, भुजपुरा यूपीएचसी, इंद्रानगर यूपीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र - अकराबाद सीएचसी, विजयगढ़ पीएचसी, अतरौली पीपीसी, बिजोली सीएचसी, चंडौस सीएचसी, छर्रा सीएचसी, गंगीरी पीएचसी, गोंडा सीएचसी, गभाना सीएचसी, हरदुआगंज सीएचसी, जलाली पीएचसी, इगलास सीएचसी, बेसवां सीएचसी, जवां सीएचसी, लोधा सीएचसी, मडराक पीएचसी, खैर सीएचसी, टप्पल सीएचसी।
ऐसे कराएं पंजीकरण
टीकाकरण के लिए लोगों को आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराना होगा। सीधे अस्पताल जाकर टीका नहीं लग सकेगा। पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति को यह भी दर्ज करना होगा कि वह किस सेंटर पर टीका लगवाना चाहता है। इसके बाद उसे ओटीपी नंबर मिलेगा। इसे दर्ज करने के बाद ही पंजीकरण हो सकेगा।

200 व्यक्तियों के स्लॉट होंगे बुक
सीएमओ ने बताया कि प्री रजिस्ट्रेशन के बाद टीकों की उपलब्धता को देखते हुए टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए 200-200 व्यक्तियों के स्लॉट बुक होंगे। टीके कम होने पर लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा। टीके की आखिरी वाइल तब खुलेगी, जब लाइन में कम से कम 9 लोग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed