फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   From 12 noon to 4 pm, do not leave your home. Temperatures will reach 44 degrees Celsius, and a heat wave alert will last for two days

Aligarh News: दोपहर 12 से चार, घर से न निकलें बाहर, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, हीट वेव का अलर्ट

Mon, 20 Apr 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
From 12 noon to 4 pm, do not leave your home. Temperatures will reach 44 degrees Celsius, and a heat wave alert will last for two days
रामघाट रोड पर तेज धूप में छाता लेकर जाती महिला।  - फोटो : samvad
जिले में गर्मी अब जानलेवा मोड़ पर पहुंच रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है। रविवार को मौसम विभाग ने 22 से 23 अप्रैल तक हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन



इस अवधि में घरेलू महिलाओं रसोई में खाना पकाने से दूरी बनानी चाहिए। बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स (शीतल पेय) का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनके शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। इसी तरह शराब, चाय और कॉफी से भी दूरी बनानी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अलीगढ़ में गर्मी ने गंभीर रूप ले लिया है। आने वाले दिनों में तापमान और भी अधिक रहेगा। ऐसे में अगर सावधानी नहीं बरती गई तो लू सीधे सेहत पर वार कर सकती है।
विज्ञापन



जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.50 डिग्री सेल्सियस या अधिक होता है तो इसे हीट वेव कहा जा सकता है। अलीगढ़ में वास्तविक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। एक सेहतमंद व्यक्ति भी हीट स्ट्रोक (लू लगना) का शिकार हो सकता है। दिन का सबसे अधिक तापमान दोपहर 12 से चार बजे के बीच रहता है। इसलिए लोगों को इस अवधि में धूप के संपर्क में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी कम होने से गर्मी और अधिक चुभने वाली महसूस हो रही है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे राहत के आसार भी नहीं दिख रहे। पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 21 अप्रैल तक तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि 22 और 23 अप्रैल को यह बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद भी 24 और 25 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री के आसपास बना रहेगा। रात का तापमान भी 25-26 डिग्री रहने से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

घरेलु महिलाओं के लिए जरूरी
. अगर आप दोपहर के सबसे गर्म समय में रसोई में बिना पंखे या वेंटिलेशन के लंबे समय तक खड़ी रहती हैं तो शरीर का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। ऐसे तापमान में पूरी तरह स्वस्थ व्यक्ति भी हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकता है। इसलिए रसोई को ठंडा और वेंटिलेटेड रखें, संभव हो तो इस अवधि से पहले भोजन बनाकर रख लें। धूप वाली छतों के नीचे की रसोई या कमरे हीट ट्रैप बन जाते हैं।


ये परेशानी होने पर सतर्कता जरूरी
. अगर आपकी त्वचा गर्म, लाल या फिर सुखती है तो तत्काल आपको सतर्क हो जाना चाहिए। मतली या उल्टी आना, बहुत तेज सिर दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन, सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज होने के अलावा घबराहट होना, चक्कर आना, बेहोशी या फिर हल्का सिरदर्द भी होता है तो इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल तुरंत पानी का सेवन करें और खुद को ठंडी जगह पर लेकर जाएं। अगर हो सके तो ठंडे पानी से नहा लें, इससे आपके शरीर का तापमान तुरंत कम होने लगेगा।



उपाय छोटे, फायदे बड़े. आम पन्ना पारंपरिक कच्चे आम का पेय गर्मियों की उमस भरी सुबह में प्यास बुझाने का एक बेहतरीन उपहार है।
. साइट्रस जूस यानी खट्टे फलों से निकाले गए जूस का सेवन करें। इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए इसमें विटामिन सी अधिक होता है।
. तरबूज का रस पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है।
. छाछ शरीर की गर्मी कम करने और अपच से लड़ने के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है।
. नारियल पानी एक स्वादिष्ट, इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर, प्राकृतिक पेय है।

मृत्यु दर बढ़ाती हैं गर्म हवाएं
. 2021 में साइंस डायरेक्ट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित अध्ययन बताता है कि गर्म हवाएं मृत्यु दर बढ़ाती हैं। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के मुताबिक 2008 से 2019 के बीच भारत में भीषण गर्मी प्रभावित राज्यों की संख्या 13 से बढ़कर 22 तक पहुंची है। इस अवधि में गर्मी से संबंधित मृत्यु के मामले भी काफी बढ़े हैं।


क्या ना करें
. दिन में 12:00 बजे से 04:00 बजे तक बाहर जाने से बचें

. दोपहर के वक्त भारी कार्य जैसे कसरत इत्यादी न करें

. धूप में बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ी में अकेला ना छोड़े
. शराब, चाय, कॉफी, अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ और गैस वाले पेय पदार्थ का सेवन ना करें

. दिन में 02:00 बजे से लेकर 04:00 बजे के बीच में खाना बनाने से बचें

. धूप में नंगे पांव ना चलें

. बच्चों को धूप में खेलने या पढ़ने के लिए कतई न भेजें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article