फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   friedn killed finance employee, three arrest

पड़ोसी ने दोस्तों संग मिलकर मारा था फाइनेंस कर्मी को, तीन गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2021 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
friedn killed finance employee, three arrest
जिस पड़ोसी के घर फाइनेंस कर्मी अपनी 8 साल की बेटी को छोड़कर जाता था, उसी पड़ोसी के बेटे ने दोस्तों संग मिलकर फाइनेंस कर्मी की हत्या कर घर में लूट को अंजाम दिया। यह खुलासा करते हुए सासनी गेट पुलिस ने पड़ोसी के बेटे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे लूटा गया माल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम प्रशांत सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 21/22 जनवरी की रात कृष्ण विहार निवासी फाइनेंस कर्मी विकास सक्सेना की घर में घुसकर हत्या की गई थी। साथ में घर से माल भी लूटा गया था। मुखबिरी व सुरागरशी के आधार पर पड़ोसी का बेटा विवेक शर्मा पुत्र नरेंद्र कुमार शर्मा व उसके दोस्त योगेश पांडेय पुत्र वीरेन्द्र पांडेय व मोहित शर्मा पुत्र गिरीश कुमार शर्मा निवासीगण कृष्ण विहार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा कि अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उन्होंने विकास के घर में लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। उन्हें उम्मीद थी घर में काफी जेवर मिलेंगे। मगर लूट के दौरान कुल 16 हजार रुपये, मोबाइल, घड़ी व कुछ ज्वेलरी ही मिली। उनके पास से लूटा गया मोबाइल, घड़ी, कुछ रुपये व हत्या में प्रयुक्त रस्सी, ब्लेड बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों ने स्वीकारा कि 20 जनवरी की रात योगेश ने विकास के घर की छत का दरवाजा खोल दिया था। 21 जनवरी की रात करीब 2:30 बजे तीनों जीने के रास्ते विकास के घर में घुसे थे। इस दौरान योगेश व मोहित ने सोते समय रस्सी डालकर गला घोंटा था और विवेक ने विकास का चेहरा तकिया रखकर दबाया था। जिससे दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद घर से माल लूटा था। तीनों को केपी इंटर कॉलेज से माल का बंटवारा करते समय पकड़ा गया है। गिरफ्तारी इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा व उनकी टीम ने की है।

विवेक को दिलवाया था विकास ने मोबाइल
सीओ प्रथम के अनुसार पूछताछ में विवेक ने स्वीकारा कि विकास व उसके परिवार से बेहद अच्छे रिश्ते थे। आरोपी विवेक ने पॉलीटेक्निक अंतिम वर्ष किया है। वह पढ़ने में तेज था। विकास ने उसे इन्हीं संबंधों व लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ने के लिए एक मोबाइल भी दिलवाया था। इसके पीछे मकसद यह भी था कि दिन में जब उसकी बेटी विवेक के घर रहती है तो उसे भी पढ़ा दिया करेगा। इधर, गलत संगत में पड़कर विवेक के शौक महंगे हो गए। उसकी दोस्तों से चर्चा हुई तो उसने विकास के घर से लूट की प्लानिंग बना ली। इसी के तहत इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed