{"_id":"6661a6c7305396ffd30843b2","slug":"free-preparation-for-civil-ssc-jee-neet-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhyudaya Yojana: सिविल, एसएससी, जेईई, नीट की निःशुल्क तैयारी के लिए 25 जून तक मांगे आवेदन, ऐसे भेजें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abhyudaya Yojana: सिविल, एसएससी, जेईई, नीट की निःशुल्क तैयारी के लिए 25 जून तक मांगे आवेदन, ऐसे भेजें फॉर्म
Thu, 06 Jun 2024 06:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 06 Jun 2024 06:15 PM IST
सार
समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत माह जुलाई 2024 से एसएमबी इन्टर कालेज रामघाट रोड में कोंचिग केन्द्र का संचालन किया जाएगा। जिसमें यूपीएससी, यूपीपीसीएस, एसएससी, जेईई, नीट की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण विभाग, अलीगढ़
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, जेईई, नीट की निःशुल्क तैयारी के लिए अभ्युदय योजना में 25 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। वहीं इसमें पढ़ाने वाले विषय विशेषज्ञों, अतिथि प्रवक्ताओं, व्याख्याताओं से भी आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नि:शुल्क तैयारी के लिए मांगे आवेदन
अलीगढ़ की जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत माह जुलाई 2024 से एसएमबी इन्टर कालेज रामघाट रोड में कोंचिग केन्द्र का संचालन किया जाएगा। जिसमें यूपीएससी, यूपीपीसीएस, एसएससी, जेईई, नीट की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कराई जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
इसके लिए एनआईसी अलीगढ़ की बेवसाइट aligarh.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर या कार्यालय से फार्म प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज और फोटो लगाकर विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में में जमा किया जा सकता है या पंजीकृत डाक से 25 जून सांय पांच बजे तक भेजा जा सकता है। निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
पढ़ाने के लिए व्याख्याता की आवश्यकता
जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं, कोचिंग संस्थानों में कार्यरत अनुभवी विषय विशेषज्ञों, अतिथि प्रवक्ताओं, व्याख्याताओं से आवेदन मांगे गए हैं। व्याख्ताओं का चयन इम्पैनलमेन्ट परीक्षा, साक्षात्कार एवं डेमो क्लास के आधार पर किया जाएगा। जिसके लिए कोई भुगतान देय नहीं है। नियमित कक्षाओं में अतिथि प्रवक्ताओं को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय 2000 रूपये प्रति लेक्चर प्रदान किया जाता है। प्रत्येक लैक्चर की अवधि 90 मिनट होगी।
यहां भेजें फॉर्म
इच्छुक विषय विशेषज्ञ एनआईसी अलीगढ़ की बेवसाइट aligarh.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेज लगाकर कार्यालय जिला समाज कल्याण विभाग में पंजीकृत डाक या स्वयं उपस्थित होकर 25 जून सांय पांच बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं।