फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Free operation of eyes of destitute elderly in aligarh went to the Collectorate and requested DM

Aligarh: निराश्रित बुजुर्ग की आंखों का फ्री ऑपरेशन, कलेक्ट्रेट जाकर डीएम से लगाई थी गुहार, अब लौटेगी रोशनी

Fri, 18 Nov 2022 12:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Nov 2022 12:25 PM IST
सार

दो दिन पहले बुजुर्ग ओमवीर सिंह डीएम के पास कलेक्ट्रेट में मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी वेदना व्यक्त करते हुए बताया था कि इस बुढ़ापे में उनका कोई सहारा नहीं है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। आंखों से उन्हें दिखाई भी नहीं दे रहा है, जिससे वह अपना जीवन चलाने के लिए मजदूरी भी कर लें। 
 

विज्ञापन
Free operation of eyes of destitute elderly in aligarh went to the Collectorate and requested DM
बुजुर्ग की आंखों का हुआ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी की मदद करना उसका सहारा बनना कोई नई बात नहीं है, लेकिन आपकी थोड़ी सी पहल पर व्यक्ति को जो फायदा पहुंचा है, उसको तो मानों सारा जहान ही मिल गया। हम बात कर रहे हैं अलीगढ़ के जवां क्षेत्र के सियाखास निवासी बुजुर्ग ओमवीर सिंह की। जिन्हें डीएम इंद्र विक्रम सिंह की पहल पर आंखों का ऑपरेशन हो चुका है। जिससे उनकी आंखों की रोशनी वापस मिलने की संभावना बढ़ गई है। 

विज्ञापन

 


दो दिन पहले बुजुर्ग ओमवीर सिंह डीएम के पास कलेक्ट्रेट में मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी वेदना व्यक्त करते हुए बताया था कि इस बुढ़ापे में उनका कोई सहारा नहीं है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। आंखों से उन्हें दिखाई भी नहीं दे रहा है, जिससे वह अपना जीवन चलाने के लिए मजदूरी भी कर लें। 

विज्ञापन

 

डीएम ने मानवीयता दिखाते हुए बुजुर्ग ओमवीर सिंह को सरकारी गाड़ी से गांधी नेत्र चिकित्सालय भिजवाया। प्रशासनिक अधिकारी मधुप लहरी एवं चिकित्सकों की टीम ने ओमवीर सिंह की आंखों की जांच की और उनका निशुल्क ऑपरेशन भी कराया। डॉक्टरों के अनुसार यह ऑपरेशन सफल हुआ है और ओमवीर सिंह की दोनों आंखों की रोशनी वापस आ गई है। अस्पताल में ओमवीर सिंह को स्टाफ द्वारा ही खाना और दवाई दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed