{"_id":"667f4cd8f47dc37cda07adb4","slug":"free-fastag-stopped-for-local-people-villagers-created-ruckus-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100954-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क फास्टैग बंद, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क फास्टैग बंद, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
गभाना टोल प्रबंधन ने पिछले एक सप्ताह से स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क फास्टैग बंद कर दिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
बता दें कि टोल प्लाजा के सात किमी के दायरे में आने वाले गांव के लोगों के लिए टोल प्रबंधन ने निशुल्क फास्टैग लगाए थे। वहीं, बीस किमी के दायरे में आने वाले लोगों के लिए मासिक पास बनाया गया था। लेकिन, एक सप्ताह से टोल प्रबंधन ने निशुल्क फास्टैग लगाने बंद कर दिए थे। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन लोगों की टाेल कर्मियों से नोकझोंक भी हाे रही थी। इससे नाराज ग्रामीण शुक्रवार को टोल प्लाजा पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने नारेबाजी भी की।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह के अलावा चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने ग्रामीणों को समझाया और टोल मैनेजर दिनेश कुमार से वार्ता की। वार्ता में तय हुआ कि सोमवार को टोल प्रबंधन से जुड़े उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।