फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Free dialysis and FECCO technology facility in DD hospital

डीडी अस्पताल में नि:शुल्क डायलिसिस और फेको तकनीक सुविधा शुरू

Sat, 21 Apr 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 21 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
Free dialysis and FECCO technology facility in DD hospital
डायलेसिस सेवा केंद्र का शुभारंभ करते कमिश्नर अजयदीप सिंह साथ में सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन का उद्घाटन शुक्रवार को कमिश्नर अजय दीप सिंह ने फीता काटकर किया। इसी के साथ ही अस्पताल में फेको तकनीक से आंखों के उपचार की भी शुरुआत हो गई। पहले दिन पांच मरीजों की आंखों का उपचार किया गया, जबकि डायलिसिस के लिए 18 मरीजों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


दीनदयाल अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में 10 मशीनें लगाई गई हैं, जो कि चार शिफ्ट में 12 घंटे काम करेंगी। एक मशीन एचआईवी पाजिटिव मरीजों के लिए रखी गई है और बाकी सामान्य मरीजों के लिए हैं।
विज्ञापन


यहां पर मरीजों की डायलिसिस नि:शुल्क होगी। एक मरीज की डायलिसिस करने में चार घंटे का समय लगता है। मरीज का हफ्ते में दो बार डायलिसिस होना होता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फेको तकनीक का भी शुभारंभ हो गया है और पहले दिन आंखों के पांच मरीज देखे गए। बताया कि डायलिसिस मशीन के लिए पिछले दो वर्षों से प्रयास चल रहे थे। इस अवसर पर सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल, मलेरिया विभाग के डा. राहुल कुलश्रेष्ठ, एएमयू डेंटल कालेज के डॉ. आरके तिवारी, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, अस्पताल के स्टाफ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट में लगते हैं दो से तीन हजार रुपये
दीनदयाल अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए डयलिसिस नि:शुल्क है। इसका सबसे ज्यादा फायदा आर्थिक रूप से कमजोर किडनी के मरीजों को मिलेगा, क्योंकि प्राइवेट तौर पर डायलिसिस कराने में दो से तीन हजार रुपये एक बार में लगते हैं। हफ्ते में दो बार और महीने में आठ बार डायलिसिस होती है। इसमें 16 से 24 हजार रुपये प्रति माह का खर्चा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed