{"_id":"687408ce60397b98330e937e","slug":"fraud-report-filed-against-bjp-leader-ruby-and-her-husband-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100934-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा नेता रूबी और उसके पति पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा नेता रूबी और उसके पति पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
भाजपा नेता रूबी आसिफ खान और उसके पति आसिफ के खिलाफ शनिवार की देर रात थाना रोरावर पर ठगी, मारपीट करने और धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव पिखलौनी निवासी रिंकी देवी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने और सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 6.40 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पिखलौनी निवासी रिंकी देवी ने इस संबंध एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि गांव इशनपुर निवासी हसीना बेगम उन्हें बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता रूबी आसिफ खान कार्यकारिणी का गठन कर रही हैं जिसमें उन्हें सदस्य बना रही हैं।
आरोप है कि सदस्य बनाने के बाद रूबी ने उनको स्वास्थ्य विभाग में स्थायी नौकरी दिलवाने का वादा किया और उनसे 2.70 लाख रुपये ले लिए। पीड़िता ने नौकरी के लिए अपने बहनोई से भी 2.70 लाख रुपये दिलवा दिए। रूबी के पति आसिफ खान ने सरकारी आवास दिलवाने के नाम पर एक लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
रिंकी का कहना है कि नौकरी नहीं लगने पर जब रकम वापस मांगी तो रूबी और उनके पति ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना महुआखेड़ा में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर शनिवार देर रात रोरावर थाना क्षेत्र के मामूद नगर शाहजमाल निवासी बेगम रूबी आसिफ खान और उनके पति आसिफ खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रोरावर के कार्यवाहक थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। रूबी आसिफ खान ने बताया कि उसे रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है। रुपये लिए जाने के आरोप को उन्होंने बेबुनियाद बताया है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा ने पल्ला झाड़ा
रूबी आसिफ खान और उसके पति पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा ने भी उससे पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान ने बताया कि भाजपा के किसी भी मोर्चा में रूबी आसिफ खान नाम की कोई कार्यकर्ता नहीं है। उधर, रूबी आसिफ खान का कहना है कि वह भाजपा के जयगंज मंडल में उपाध्यक्ष है। पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी भी रही है।