फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fraud of 2.5 lakh under the pretext of securing an army job

Aligarh News: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी

Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 2.5 lakh under the pretext of securing an army job
गोंडा में सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक और उसके पिता से करीब ढाई लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव जगदेव नगरिया निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जनवरी को उसके बहनोई का भाई रोतान सिंह, उसका पुत्र योगेश उर्फ सचिन निवासी कारव थाना महावन, जनपद मथुरा और उनके साथी भूपेंद्र सिंह और मनु चौधरी उसके घर आए थे। आरोप है कि उन्होंने अनिल कुमार के पुत्र विकल चौधरी को सेना में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके एवज में पांच लाख रुपये खर्च होने की बात कही।
विज्ञापन



पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने विश्वास में लेकर अलग-अलग किस्तों में उसके खाते में 1,97,800 रुपये जमा करवा लिए। इसके अलावा 55 हजार रुपये नकद भी घर आकर ले गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपियों से रकम वापस मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनिल कुमार का आरोप है कि आरोपियों ने 20 फरवरी को गांव में आयोजित एक शादी समारोह में बुलाकर पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। जब वह वहां पहुंचा और रुपये मांगे तो आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन और बाइक बतौर जमानत उसके पास छोड़ते हुए जल्द रकम लौटाने की बात कही।

पीड़ित का कहना है कि कुछ दिनों बाद आरोपी उसके खेत पर पहुंचे और बाइक व मोबाइल वापस मांगने लगे। जब उसने अपनी रकम लौटाने की बात कही तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed