{"_id":"69fc5a5dee6aaa0baf0a887f","slug":"fraud-in-the-name-of-online-courses-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: हो जाएं सावधान, ऑनलाइन कोर्स के नाम पर आपके साथ तो नहीं हो रही ठगी, 8.90 लाख ऐसे ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: हो जाएं सावधान, ऑनलाइन कोर्स के नाम पर आपके साथ तो नहीं हो रही ठगी, 8.90 लाख ऐसे ठगे
Thu, 07 May 2026 02:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 07 May 2026 02:55 PM IST
सार
पीड़िता ने कॅरिअर फिक्स नामक एक ऑनलाइन कोर्स जॉइन किया था। इसमें दावा किया गया था कि यदि वह किसी अन्य व्यक्ति को इस कोर्स से जोड़ती हैं, तो उन्हें 80 प्रतिशत तक का भारी-भरकम कमीशन मिलेगा। फिर शुरू हुआ ठगी का खेल...
विज्ञापन
साइबर ठगी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक महिला से ऑनलाइन कोर्स के नाम पर साइबर अपराधियों ने 8.90 लाख रुपये ठग लिए। ठगी की शिकार हुई महिला ने अब पुलिस की शरण ली है।
विज्ञापन
चंदनिया निवासी ग्रेवी कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने कॅरिअर फिक्स नामक एक ऑनलाइन कोर्स जॉइन किया था। इसमें दावा किया गया था कि यदि वह किसी अन्य व्यक्ति को इस कोर्स से जोड़ती हैं, तो उन्हें 80 प्रतिशत तक का भारी-भरकम कमीशन मिलेगा। इस लालच में आकर ग्रेवी ने प्रचार के लिए एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई और वहां अपना मोबाइल नंबर साझा कर दिया।
विज्ञापन
जल्द ही एक अज्ञात युवक ने उनसे संपर्क किया और कोर्स खरीदने की इच्छा जताई। ठग ने बड़ी चालाकी से कहा कि उसके अमेजन पे से भुगतान नहीं हो पा रहा है। उसने शुरुआत में मदद के बहाने 10 हजार रुपये अपने फोन-पे पर मंगवाए। इसके बाद, तकनीकी खराबी और रिफंड जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर वह लगातार रुपये मांगता रहा।
विज्ञापन
चार से 22 अप्रैल के बीच आरोपी ने महिला को अपने झांसे में रखा और धीरे-धीरे करके आठ लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि क्वार्सी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है।