{"_id":"66bbd485995783723c0e70e4","slug":"fourth-accused-of-truck-robbery-arrested-sent-to-jail-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101649-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक लूट में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक लूट में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Wed, 14 Aug 2024 03:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:17 AM IST
सार
चंडौस के गली नंबर एक डाबर रोड निवासी जुगेंद्र सिंह गांव नगला जार स्थित एक फैक्टरी में ट्रक चालक हैं। वह बुधवार को फैक्टरी से ट्रक में लोहे की एंगल लादकर आगरा जा रहे थे। हाथरस मार्ग स्थित गांव हरिरामपुर के समीप ईको सवार चार बदमाश उनका ट्रक लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
आरोपी जेल भेजा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में ट्रक लूट की घटना में फरार चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चालक का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
चंडौस के गली नंबर एक डाबर रोड निवासी जुगेंद्र सिंह गांव नगला जार स्थित एक फैक्टरी में ट्रक चालक हैं। वह बुधवार को फैक्टरी से ट्रक में लोहे की एंगल लादकर आगरा जा रहे थे। हाथरस मार्ग स्थित गांव हरिरामपुर के समीप ईको सवार चार बदमाश उनका ट्रक लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस ने लूट के आरोपी जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव नगला गजू निवासी संजू, करन उर्फ काली व पंकज को पकड़ लिया था, जबकि महेश पुत्र मख्त्यार सिंह निवासी गांव रंसूरा फरार था। अपराध निरीक्षक कोमल सिंह ने टीम के साथ उसे गांव भरतपुर के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन