फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four youths from Aligarh selected in UPPCS

UPPCS: अलीगढ़ के चार युवाओं को मिली सफलता, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी- नायब तहसीदार पर हुआ चयन

Mon, 30 Mar 2026 05:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 30 Mar 2026 05:26 PM IST
सार

छात्रा दीक्षा सारस्वत सचिन कुमार और विवेक कुमार ने नायब तहसीलदार पद पर सफलता हासिल की है। मिलिंद सैनी का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर हुआ है।

विज्ञापन
Four youths from Aligarh selected in UPPCS
यूपीपीसीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीपीसीएस परीक्षा का परिणाम 29 मार्च देर रात घोषित होते ही अलीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतिभा और कड़ी मेहनत ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। शहर के मालवीय पुस्तकालय में में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका से जुड़े चार प्रतिभागियों ने शानदार सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और लगन से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

विज्ञापन


इस पहल की शुरुआत वर्ष 2018 में तत्कालीन एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा ने की थी। सीमित संसाधनों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिशा देने का यह प्रयास आज रंग लाता नजर आ रहा है। मार्गदर्शिका की छात्रा दीक्षा सारस्वत सचिन कुमार और विवेक कुमार ने नायब तहसीलदार पद पर सफलता हासिल की है
विज्ञापन


मिलिंद सैनी का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर हुआ है। मार्गदर्शिका से जुड़े राजवीर सिंह ने बताया कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा का परिणाम है। अभी और अभ्यर्थी इस सूची में शामिल होंगे। यह उपलब्धि न सिर्फ इन चार अभ्यर्थियों की है, बल्कि पूरे अलीगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed