{"_id":"6a1b52d53b4fa34764079dc8","slug":"four-year-old-girl-dies-in-road-accident-father-injured-aligarh-news-c-2-gur1004-985965-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क हादसे में चार साल की बच्ची की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क हादसे में चार साल की बच्ची की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह इकरा पब्लिक स्कूल के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार साल की मासूम बच्ची राधिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मंजूरगढ़ी इलाके में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, मंजूरगढ़ी निवासी पप्पू कुमार शनिवार सुबह अपनी चार वर्षीय बेटी राधिका को बाइक पर बैठाकर बाजार के लिए निकले थे। जैसे ही वह इकरा पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्री सड़क पर दूर जा गिरे।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अथक प्रयास के बाद भी मासूम राधिका को नहीं बचाया जा सका। वहीं, गंभीर रूप से घायल पप्पू कुमार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सीओ तृतीय सर्वेश सिंह के मुताबिक पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।