{"_id":"6568c236988bd14425017458","slug":"four-vehicles-collided-near-cng-pump-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीएनजी पंप के निकट आपस में टकराए चार वाहन, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीएनजी पंप के निकट आपस में टकराए चार वाहन, कई लोग घायल
Thu, 30 Nov 2023 10:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:41 PM IST
सार
हाथरस के सादाबाद में आगरा रोड पर ऑटो चालक को बचाने के चक्कर में पुलिस बस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ऑटो चालक तो बच गया, लेकिन रोडवेज बस में पीछे से कार टकरा गई। उसके पीछे एक और कार भी उससे टकरा गई और अंत में कैंटर चालक ने भी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आपस में टकराए वाहन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में आगरा रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा रोड पर ऑटो चालक सादाबाद की तरफ आ रहा था। वह पंप से सीएनजी लेने के लिए अचानक पंप की ओर मुड़ गया। इस दौरान ऑटो चालक को बचाने के चक्कर में पुलिस बस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ऑटो चालक तो बच गया, लेकिन रोडवेज बस में पीछे से कार टकरा गई। उसके पीछे एक और कार भी उससे टकरा गई और अंत में कैंटर चालक ने भी कार में टक्कर मार दी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर भीड़ जमा हो गई। अमिता वार्ष्णेय पत्नी सपन वार्ष्णेय अपने बच्चे आसफी, मीतांशी के साथ अलीगढ़ से आगरा जा रहे थे। उनकी जबलपुर के लिए ट्रेन थी। वह अपनी ससुराल अलीगढ़ से घर के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन
चालक लोकेश वशिष्ठ पुत्र मुन्नालाल निवासी कालिंदी विहार आगरा भी दुर्घटना में घायल हो गया। दूसरी कार सवार शैलेंद्र कुमार पुत्र खड़क सिंह अपने बच्चे रूही और शौर्य के साथ अलीगढ़ से आगरा टेढ़ी बगिया में ममेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। इन लोगों को भी हादसे में चोट आई है, जबकि पुलिस बस को चालक राजेश कुमार चला रहा था। वह गढ़ मेला से पुलिस बल को छोड़कर लौट रहा था। मौका पाकर ऑटो चालक रफूचक्कर हो गया। जबकि घायलों को मामूली चोट आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया।