फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four suspects will have polygraph test

अब लोधा अपहरण मामले में चार संदिग्धों की होगी पॉलीग्राफ टेस्ट, सुलझेंगे अब अनसुलझे वारदात

Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four suspects will have polygraph test
Polygraph Test - फोटो : अमर उजाला
जिले के अनसुलझे आपराधिक घटनाक्रमों को सुलझाने के लिए पॉलीग्राफ परीक्षण कराने के क्रम में एक और मुकदमे में यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस बार लोधा क्षेत्र की एक युवती के अपहरण में चार लोगों का पॉलीग्राफ कराने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी गई है। इससे पहले इगलास के एक हत्याकांड में छह लोगों का पॉलीग्राफ परीक्षण कराया जा चुका है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। इस तरह सूबे में अपना जिला पहला ऐसा जिला है, जहां यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


जिले में अनसुलझे (ब्लाइंड केस) प्रकरणों पहली बार ऐसा हो रहा है कि सही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पॉलीग्राफी परीक्षण कराया जा रहा है। ऐसा प्रदेश में सामान्य केसों में कभी होते नहीं देखा गया। पिछले सप्ताह इगलास के एक पॉलीटेक्निक छात्र की हत्या में यह प्रक्रिया पूरी हुई है। इसमें सीबीआई टीम की मदद ली गई, जिसकी परीक्षण रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अब लोधा क्षेत्र में चार माह पूर्व एक युवती के अपहरण में यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अभी तक युवती की बरामदगी नहीं हुई, जबकि उसमें पिता-पुत्र जेल भी जा चुके हैं। लंबे समय तक इस मामले में लोगों ने प्रदर्शन भी किए। एसएसपी मुनिराज जी के निर्देश पर जेल गए दोनों आरोपियों व दो अन्य लोगों का पालीग्राफ कराने की न्यायालय से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही सीबीआई टीम से अनुरोध कर उसे यहां बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इगलास प्रकरण की तर्ज पर लोधा क्षेत्र की युवती के अपहरण में चार लोगों का पॉलीग्राफी परीक्षण कराने की प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके लिए न्यायालय से अनुमति मांगी गई है।
- मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed