{"_id":"692768409b8be2011a045371","slug":"four-proposals-worth-rs-30-lakh-passed-in-the-board-meeting-aligarh-news-c-111-1-sali1004-101301-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बोर्ड की बैठक में 30 लाख के चार प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बोर्ड की बैठक में 30 लाख के चार प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक बुधवार को कार्यालय में हुई, जिसमें 30 लाख रुपये के चार प्रस्तावों को पास किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. डीएस भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में जो चार प्रस्ताव पारित हुए, इसमें आठ जगह पर नालियों पर लोहे के जाल,दो सीसी मार्ग, एक सौन्दीकरण कार्य सहित करीब 30 लाख के कार्य हैं। नगर पंचायत के 10 वार्ड में किसी भी सदस्य ने अपने वार्ड बोर्ड में कोई प्रस्ताव नहीं दिया, 11में से चार वार्ड पांच, सात, 10 व 11 के सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग नहीं किया। इसके अलावा नगर पंचायत के मुख्य बाजार में 1100 मीटर प्रस्तावित नाले निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। कस्बे के रामलीला स्टेज पर बनने जा रहे बरामदे का स्थान परिवर्तन करने की वार्ड सदस्यों ने मांग की। चेयरमैन भारती ने कहा कि बजट के अनुसार नगर पंचायत में प्राथमिकता के आघार पर विकास कार्य कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ईओ रेनू यादव का कहना था नगर की जनता के हित में जैसे जैसे बजट आएगा, उसी के अनुसार विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इस दौरान ऋषि शर्मा, नरेन्द्र सारस्वत, विनोद गुप्ता, राहुल योगी, जयप्रकाश, चयन सुख, सुल्तान सिंह, सतीश बाबू, रिहान खान आदि मौजूद रहे।
बिना रोलर किए इंटरलॉकिंग कार्य पर रोक
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ठेकेदार द्वारा जमीन को समतल करने के लिए बिना रोलर चलवाए इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने पर रोक लगा दी। नगर पालिका चेयरमैन डॉ. डीएस भारती और ईओ रेनू यादव को इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने ठेकदार को बुलवाया और इंटरलॉकिंग कार्य बिना रोलर के जमीन समतल किए बिना कार्य करने रोक लगा दी।