फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four more accused arrested in cable operator son murder case

केबल ऑपरेटर पुत्र हत्याकांड: चार आरोपी और गिरफ्तार कर भेजे जेल, अन्य की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Sat, 09 Mar 2024 01:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 01:00 AM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी आदि के आधार पर कुछ अन्य नाम उजागर किए। इसी आधार पर रात में पड़ियावली के कमल हिंदू की गिरफ्तारी के बाद नगला मंदिर के विजय, विजय कुमार, आवास विकास के आकर्ष सक्सेना को भी रात में ही गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Four more accused arrested in cable operator son murder case
गिरफ्तार चार आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ में सासनी गेट के लोधी विहार में केबल ऑपरेटर के बेटे विकास उर्फ बिट्टू की हत्या में 7 मार्च रात चार और आरोपी गिरफ्तार किए गए। चारों के नाम जांच के दौरान उजागर हुए। घटना के समय ये चारों मौके पर मौजूद थे। सभी को 8 मार्च को जेल भेज दिया। वहीं, नामजद मुख्य साजिशकर्ता व अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। कुछ के परिवार के सदस्य भी हिरासत में हैं।

विज्ञापन


इस हत्याकांड को 5 मार्च देर शाम मोहल्ले में ही अंजाम दिया गया था। घटना के बाद विकास के पिता भूरा पंडित द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर व मौके से गिरफ्तार किए गए शशांक, जय व मयंक को जेल भेज दिया था। बाकी साजिश के आरोपी अंकित ठाकुर, भारत गोस्वामी के अलावा अन्य नामजद सोनू यादव व उसके साथियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में पुलिस ने सीसीटीवी आदि के आधार पर कुछ अन्य नाम उजागर किए हैं। इसी आधार पर रात में पड़ियावली के कमल हिंदू की गिरफ्तारी के बाद नगला मंदिर के विजय, विजय कुमार, आवास विकास के आकर्ष सक्सेना को भी रात में ही गिरफ्तार किया। इनके पास से तमंचे आदि बरामद हुए हैं। चारों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी साजिशकर्ता सहित कुछ अन्य आरोपी फरार हैं। कुछ और नाम भी विवेचना में सामने आए हैं। कुछ लोगों के परिजन भी हिरासत में हैं। बता दें कि साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी न होने को लेकर परिवार ने पलायन का एलान कर दिया है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार अब तक सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी की तलाश में लगातार टीमें लगी हुई हैं।  इधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भूरा पंडित के आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को ऐसे प्रकरणों के प्रति गंभीर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed