फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four-hour meeting ends inconclusively; farmers threaten indefinite hunger strike again

Aligarh News: चार घंटे की बैठक बेनतीजा, किसानों ने फिर आमरण अनशन की दी चेतावनी

Fri, 18 Sep 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Four-hour meeting ends inconclusively; farmers threaten indefinite hunger strike again
उसरह रसूलपुर में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के 568वें दिन बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल तहसील सभागार खैर पहुंचा। शाम करीब सात बजे शुरू हुई प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों की बैठक करीब चार घंटे चली, लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी अलीगढ़ को भी शामिल होना था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके। अध्यक्षता राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने की। एडीएम सौरव कुमार भट्ट, एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भाकियू (महात्मा टिकैत) के जिला प्रभारी चौधरी कुलदीप सिंह भोली ने कहा कि पांच अगस्त को आमरण अनशन कर रहे किसानों से एडीएम ने 20 दिन में मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया था। अब प्रशासन पूर्व निर्धारित 600 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भुगतान की बात कर रहा है। इसे लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कराए जाने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि कई बार आग्रह और किसानों के नाम व आधार कार्ड देने के बावजूद मुलाकात नहीं कराई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा चौधरी शेर सिंह, मंडल अध्यक्ष भाकियू सुनील सिंह, चौधरी कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह उर्फ बंटी, सुधीरपाल सिंह, नवनीत सिंह, डॉ. रमेश अत्री, कल्याण सिंह, कुशल पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed