{"_id":"66cb0bb49650e93ca504fedb","slug":"four-arrested-including-two-students-in-firing-case-outside-amu-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू के बाहर फायरिंग मामले में दो छात्र सहित चार गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू के बाहर फायरिंग मामले में दो छात्र सहित चार गिरफ्तारी
Sun, 25 Aug 2024 04:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:17 PM IST
सार
रिक्शा चालक भाई शेरखान पुरानी चुंगी पर एक दुकान पर चाय पी रहा था। तभी दोपहिया वाहनों पर बीस से अधिक युवक वहां आए। उनका आपस में झगड़ा हुआ। फायरिंग भी हुई, जिसमें उनके भाई के गोली लग गई।
विज्ञापन
गोली से घायल शेरखान निवासी जमालपुर को देखते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
एएमयू के सेंचुरी गेट के पास पुरानी चुंगी पर 23 अगस्त शाम दो गुटों में मारपीट के दौरान रिक्शा चालक को गोली लगने के मामले में 13 नामजदों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपी दबोचे गए हैं, जिनमें से एएमयू के दो छात्र बताए गए हैं। बाकी की तलाश सीसीटीवी की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन
यह मुकदमा सिविल लाइंस के हमदर्द नगर के रफीक ने कराया है। मुकदमे के अनुसार, उनका रिक्शा चालक भाई शेरखान पुरानी चुंगी पर एक दुकान पर चाय पी रहा था। तभी दोपहिया वाहनों पर बीस से अधिक युवक वहां आए। उनका आपस में झगड़ा हुआ। फायरिंग भी हुई, जिसमें उनके भाई के गोली लग गई। इस मुकदमे में एक पक्ष से गोल मार्केट निवासी उमर उर्फ वाड, जमालपुर निवासी समीर, रेलवे क्वार्टर निवासी फैजान, पुरानी चुंगी निवासी हासिर, शमशाद मार्केट निवासी अब्दुल्ला, जमालपुर निवासी अरशद व दूसरे पक्ष से जीवनगढ़ गली नंबर आठ निवासी मुस्तफा, टीचर्स कालोनी निवासी नैयर शेख, धौर्रामाफी निवासी सहजर आजमी, दोदपुर का अब्दुल्ला, धौर्रा माफी निवासी शारिक, एएमयू के एमएम हाल निवासी आकिब धौर्रामाफी निवासी अब्दुल्ला आदि नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसओ सिविल लाइंस दिनेश सिंह के अनुसार, नामजदों में अधिकांश एएमयू छात्र बताए गए हैं, उनकी पहचान के लिए एएमयू से संपर्क किया गया है। सीसीटीवी की मदद से अब तक अब्दुल्ला, मुस्तफा, हासिर व उमर को पकड़ा गया है, जिनमें से मुस्तफा व अब्दुल्ला एएमयू छात्र बताए जा रहे हैं। उनके विषय में भी एएमयू से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन