फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former SP MLA raised questions on Kasganj encounter

सपा के पूर्व विधायक ने कासगंज मुठभेड़ पर उठाए सवाल

Thu, 11 Feb 2021 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Former SP MLA raised questions on Kasganj encounter
सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा है कि सीएम योगी प्रदेश सरकार नहीं चला पा रहे हैं, उनको मठ में वापस चले जाना चाहिए। पूर्व विधायक कासगंज की घटना के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी अपराधी के अपराध के लिए उसके भाई को सजा नहीं दे सकती है।
विज्ञापन

पुलिस का काम लोगों को पकड़ कर अदालत में हाजिर करना है न कि सजा देना हैै। अगर पुलिस कानून हाथ में लेगी तो जनता की सुरक्षा कौन करेगा। उन्होंने कहा कि वह फर्जी एनकाउंटर को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। कासगंज की घटना बहुत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस कर्मी की हत्या का बहुत अफसोस है, लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहंी है। यहां डाकुओं के वक्त का जंगलराज है, जहां मौत का बदला मौत होता था। प्रदेश में इसी तरह का जंगलराज हो चुका है। जहां हत्या के बदले हत्या हो रही है। पुलिस जनता को कानून के दायरे में रखना चाहती है तो खुद भी कानून के दायरे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed