फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former Prime Minister Chau Charan Singh remembered dearly

पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को किया भावपूर्ण याद

Sat, 30 May 2020 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chau Charan Singh remembered dearly
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनके प्रशंसकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने चौ. चरण सिंह निरीक्षण भवन ( वरुणालय) में चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि चौ. चरण सिंह ग्रामीण भारत का स्वाभिमान हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, जियाउर्रहमान एडवोकेट, प्रतीक चौधरी एडवोकेट, चौ. हम्बीर सिंह, संजीव सूर्यवंशी, अमित कुमार, अरबाज खान, वसीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौ. चरण सिंह यूथ ब्रिगेड ने वरुणालय में चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने किसान मसीहा को केंद्र सरकार से भारत रत्न देने की मांग की। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने भी वरुणालय पहुंचकर भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यूथ ब्रिगेड लॉकडाउन के बाद भारत रत्न देने की मांग का व्यापक अभियान शुरू करेगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने चौ. चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गोंडा में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह तोमर के नेतृत्व में चौ. चरण सिंह की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. इसहाक अल्वी चौधरी, रोतान सिंह, नरेंद्र चौधरी, सोनू ठाकुर, शमशेर खान, नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे। शिक्षाविद् डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का नाम ईमानदारी और सादगी की मिसाल के रूप में लिया जाता है। सपा नेता रुबीना खानम ने कहा कि चौ.चरण सिंह एक युग पुरुष थे, जो सदी में केवल एक ही बार जन्म लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। इस अवसर पर उस्मान खान, फारुख अहमद, आमिर चौधरी, मुंतजिम किदवई, अजीम अब्बासी, इसरार, आसिफ सोलंकी, मोहम्मद दानिश, राशिद आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा नेत्री व पूर्व ब्लॉक प्रमुख टप्पल शशी सिंह व भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री सतेंद्रपाल सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शशि सिंह ने कहा कि चौ. चरण सिंह महान व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों की सेवा व संघर्ष में लगा दिया।
राष्ट्रीय लोकदल की ओर से मेलरोज बाईपास स्थित जिला कार्यालय पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष चौ. भानु प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थिति में जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आह्वान किया।

इस मौके पर विनोद करन, चंद्रपाल सिंह, शिव कुमार सिंह फौजी, डॉ. इरफान मलिक, केपी सिंह, चौ. देपाल सिंह, हरीश बाल्यान, भूपेंद्र राजा साहब, डिगंबर सिंह, बाबा साहब, रघुराज सिंह, राजकुमार सिंह, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed