फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former president of AMU student wing shot dead

एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष को गोली मारी

Thu, 16 Nov 2017 02:46 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
Former president of AMU student wing shot dead
घायल शहजाद आलम बर्नी - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव शहजाद आलम बर्नी कोे बुधवार की देर रात करीब एक बजे उनके ही दफ्तर में घुसकर एक युवक ने     गोली मार दी। हमलावर मुंह में कपड़ा बांधे था। उसने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को निशाना बनाते हुए पिस्टल से पांच फायर किये और भाग निकला। 
विज्ञापन


एक गोली बर्नी की बाजू और दूसरी गोली जांघ में लगी है। गोलियां चलाकर हमलावर भाग निकला। पूर्व अध्यक्ष को उनके साथियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

शहजाद आलम बर्नी वर्ष 2012-13 में एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में वह समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव हैं। 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पान वाली कोठी के बराबर में स्थित बिल्डिंग में किराए पर कमरा लेकर बर्नी फाउंडेशन का आफिस बना रखा है, जबकि अमीरनिशा में रहते हैं। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज इसरार अहमद के अनुसार बर्नी अपने दो साथियों के साथ अपने आफिस में बैठे थे। मुंह में कपड़ा बांधे हुए एक युवक गेट को झटके से खोलकर अंदर घुसा और बर्नी को निशाना बनाते हुए पिस्टल से पांच गोलियां चलाईं। अचानक हुए हमले में आफिस में मौजूद तीनों लोगों ने बचने की कोशिश की, इसी बीच बर्नी के शरीर में दो गोलियां लगीं हैं। बर्नी और उनके साथी हमले से घबड़ा गए, जिससे हमलावर को पहचान नहीं सके। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में एएमयू के छात्र नेता और छात्र मेडिकल कॉलेज में एकत्र होने लगे थे। बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन जावेद खां के अनुसार वारदात की जानकारी हुई है। गोली क्यों मारी गई, इसका पता लगाया जा रहा है। जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शहजाद आलम बर्नी मूलरूप से बुलंदशहर जिले के निवासी हैं। \
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष पद से हुए थे सस्पेंड ः एएमयू के इतिहास में शहजाद आलम बर्नी पहले छात्रसंघ के अध्यक्ष हैं जिन्हें एएमयू में रिस्ट्रीकेट करने के साथ ही छात्रसंघ अध्यक्ष पद से सस्पेंड किया गया था। उन्हाेंने एएमयू के तत्कालीन कुलपति जमीरउद्दीन शाह के खिलाफ कई आरटीआई दाखिल की थीं, जिससे वह चर्चा में आए थे। उनके निलंबन एवं छात्रसंघ अध्यक्ष पद से सस्पेंड किए जाने को इसी वजह से जोड़कर देखा जाता है। अच्छे वक्ता होने के कारण वह समाजवादी पार्टी में युवजन सभा के प्रदेश सचिव बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed